आईटी सेक्टर में बिकवाली से शेयर बाजारों में गिरावट, इन कंपनियों के शेयर्स में दिखा जोरदार एक्शन

सेंसेक्स 558 अंक गिरा, निफ्टी आईटी 5.51% लुढ़का

आईटी सेक्टर में बिकवाली से शेयर बाजारों में गिरावट, इन कंपनियों के शेयर्स में दिखा जोरदार एक्शन

मुंबई में आईटी कंपनियों में तेज बिकवाली से सेंसेक्स 558 अंक टूटकर बंद हुआ। निफ्टी भी गिरावट में रहा। मिडकैप-स्मॉलकैप दबाव में, बजाज फाइनेंस व कुछ बैंक शेयरों में बढ़त।

मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों में जारी बिकवाली के दबाव में गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 558.72 अंक (0.66 प्रतिशत) लुढ़ककर 83,674.92 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 146.65 अंक टूटकर 25,807.20 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स में शामिल चारों आईटी कंपनियों टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पांच से छह प्रतिशत के आसपास गिरावट रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूटे। रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। इटरनल, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्टस, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे। 

बजाज फाइनेंस का शेयर तीन फीसदी के अधिक चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व में भी तेजी रही। चौतरफा गिरावट के बीच निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.45 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.64 प्रतिशत नीचे रहा। 

निफ्टी आईटी सूचकांक 5.51 प्रतिशत लुढ़क गया। तेल एवं गैस, रसायन, रियलटी, मीडिया, एफएमसीजी, बैंकिंग, फार्मा और ऑटो में भी गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह में तेजी रही।

Read More भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह