शांति वार्ता की उम्मीद में शेयर बाजारों में तेजी: सेंसेक्स 414 अंक की बढ़कर 75,732 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र

बाजार में रौनक

शांति वार्ता की उम्मीद में शेयर बाजारों में तेजी: सेंसेक्स 414 अंक की बढ़कर 75,732 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों से घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुला। बीएसई का सेंसेक्स 414.03 अंक की बढ़त के साथ 75,732.42 पर और निफ्टी 171 अंक चढ़कर खुला। ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरकर रुपया 52 पैसे मजबूत होकर ₹96.34 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लिवाली देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 414.03 अंक की बढ़त के साथ 75,732.42 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 376.87 अंक (0.50 प्रतिशत) ऊपर 75,695.26 अंक पर था। अमेरिका के हालिया बयानों से निवेशकों में उम्मीद जगी है कि ईरान के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू हो सकती है। इससे बाजार में चौतरफा तेजी देखी गयी। धातु, ऑटो, बैंकिंग, मीडिया और रियलटी सेक्टरों में ज्यादा लिवाली ज्यादा हो रही है। रुपये में आयी मजबूती से भी शेयर बाजार को समर्थन मिला। रुपया फिलहाल ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरता हुआ 52 पैसे ऊपर 96.34 रुपये प्रति डॉलर पर है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 96.86 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 171.05 अंक चढ़कर 23,830.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 144.45 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,803.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर तीन प्रतिशत और बीईएल का करीब ढाई प्रतिशत ऊपर है। एशियन पेंट्स, इटरनल, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एलएंडटी और एक्सिस बैंक के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में हैं। बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टाइटन और टीसीएस के शेयर फिलहाल नीचे चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल, मॉडल टाउन में सड़क से हटाया अतिक्रमण आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल, मॉडल टाउन में सड़क से हटाया अतिक्रमण
जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने जोन 12 में ग्राम जलोई कालवाड रोड पर आठ बीघा निजी कृषि भूमि पर बनाई जा...
राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि: सोनिया, खरगे, राहुल और प्रियंका ने दी श्रद्वाजंजि, खड़गे ने कहा- देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की रखी मजबूत नींव
IPL 2026 : कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्ले ऑफ की उम्मीदें अब भी कायम
हाईवे-एक्सप्रेस-वे से आवारा पशु हटाने के लिए NHAI करे कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश
विशेषज्ञ बोले- लोग समझें, फ्री नहीं टैक्स पेयर के पैसों से मिलती हैं हमें दवाएं
शांति वार्ता की उम्मीद में शेयर बाजारों में तेजी: सेंसेक्स 414 अंक की बढ़कर 75,732 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र
गिरफ्तारी के आधार नहीं बताने के आधार पर जासूस को जमानत, हर माह संबंधित थाने में हाजिरी देगा आरोपी