यह तो बस शुरुआत है! जियो के शेयर लिस्टिंग पर और क्या बोले आकाश अंबानी ?

जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 21 प्रतिशत

यह तो बस शुरुआत है! जियो के शेयर लिस्टिंग पर और क्या बोले आकाश अंबानी ?
रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम के साथ बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया। उन्होंने सभी घरेलू और वैश्विक निवेशकों को इसके लिए धन्यवाद दिया।

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम के साथ बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया। इस अवसर पर एनएसई में आयोजित पारंपरिक 'बेल-रिंग' समारोह में एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक मुकेश अंबानी, जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी, कोकिला बेन अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी भी मौजूद थे। आकाश अंबानी ने कहा कि आईपीओ में लोगों ने जैसी रुचि दिखाई वह हमारी उम्मीदों से कहीं अधिक था। उन्होंने सभी घरेलू और वैश्विक निवेशकों को इसके लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि महज पहले 95 मिनट में ही जियो का आईपीओ 100 प्रतिशत सब्सक्राइब हो गया था। इसके लिए 7.5 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली और 1.3 करोड़ से अधिक आवेदन आए। यह सब अभूतपूर्व था। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना जियो की यात्रा का अंतिम पड़ाव नहीं बल्कि शुरुआती कदम है। प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में जियो के शेयर का आवंटन 1,119 रुपये की ऊपरी सीमा पर हुआ था। कंपनी का शेयर आज 239 रुपये यानी 21.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,358 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाते समय तक यह उसी स्तर के आसपास बना हुआ था।

जियो का आईपीओ 21-23 अक्टूबर को आया था। कुल 30,213 करोड़ रुपये के देश से सबसे बड़े आईपीओ के लिए 22 गुना से अधिक बोली प्राप्त हुई थी। शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर को कर दिया गया है। एंकर निवेशकों को 19 अक्टूबर को 8,110 करोड़ रुपये के शेयरों का आवंटन किया गया था। चौहान ने जियो प्लेटफॉर्म्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाली 12वीं कंपनी है। इस साल अब तक 90 कंपनियों ने एनएसई पर आईपीओ के जरिये 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अरे अम्मा, हम जियत हईं! मृत समझकर किया जिसका अंतिम संस्कार, सालों बाद आई सामने और फिर..., जानें पूरा मामला अरे अम्मा, हम जियत हईं! मृत समझकर किया जिसका अंतिम संस्कार, सालों बाद आई सामने और फिर..., जानें पूरा मामला
प्रयागराज के नवाबगंज की 28 वर्षीय प्रीति, जिसे मृत मानकर परिजनों ने गोरखपुर से मिले शव का अंतिम संस्कार और...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर कसे तंज, विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर साधा निशाना
कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, राहुल बोले- टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी, भारतीय कारोबार सरकार की निजी जागीर नहीं ?
Voice of Youth : खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती जरूरी, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
मुद्रा बाजार अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 4 पैसे सुधरा, 95.03 पर पहुंचा
सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से किया संवाद, फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने की अपील
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव