मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर कसे तंज, विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर साधा निशाना

राजनीति में ऐसे शर्मनाक बयान का नहीं कोई स्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर कसे तंज, विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की भाषा का कोई स्थान नहीं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की भाषा का कोई स्थान नहीं है। दिवंगत माता-पिता के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी करना अनुचित है। कांग्रेस को अपनी राजनीतिक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इस तरह की बयानबाजी से कांग्रेस का राजनीतिक नुकसान ही होगा और जनता के बीच उसकी छवि और खराब होगी।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों में हर बार मिल रही हार के कारणों पर कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। कमियों को दूर करने की जिम्मेदारी संगठन की होती है, कोई दूसरा उन्हें दूर नहीं कर सकता। कांग्रेस को बहानेबाजी छोड़कर जनता के बीच विश्वसनीयता स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए। केवल आरोप लगाने और अनर्गल बयानबाजी करने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चुनावों में हार का सामना करने पर कभी ईवीएम तो कभी एसआईआर जैसे मुद्दों को लेकर सवाल उठाती है। उसे ऐसे बहाने बनाने के बजाय जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अफवाहों और तुष्टीकरण की राजनीति जानती है। अब जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वन स्टेट, वन इलेक्शन का संकल्प लिया था। उस समय कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर टिप्पणियां की थीं, लेकिन आज हमारे संकल्प को सिद्धि मिली है। प्रदेश में निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया भी जारी है।

Read More सरकारी खरीद में बड़ा बदलाव, 56 वस्तुओं की खरीद GeM पोर्टल से ही होगी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में सुशासन साकार हो रहा है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान और मजदूर के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता जनकल्याण, विकास और आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। भाजपा कार्यकर्ता दिन के 24 घंटे, महीने के 30 दिन और साल के 365 दिन जनता के बीच रहकर सेवा करता है। पार्टी के कार्यकर्ता लगातार आमजन से संवाद करते हैं तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। जनता से निरंतर जुड़ाव भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

Read More इंदिरा गांधी जयंती पर सोनिया गांधी की पुस्तक पर वैचारिक संगोष्ठी, राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में आयोजन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, राज्य सरकार के विकास कार्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं की सतत जनसेवा के आधार पर पार्टी आगामी पंचायती राज चुनावों में राजस्थान में बड़े बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।

Read More वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान