फॉर्च्यूनर रोकी, कुल्हाड़ी से काट डाला! हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या

विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या

फॉर्च्यूनर रोकी, कुल्हाड़ी से काट डाला! हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या
करधनी के जगदम्बा नगर में बुधवार शाम कैम्पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। विजय जोबनेर से फॉर्च्यूनर में जयपुर आ रहा था। हमलावर रास्ता रोककर वारदात के बाद फरार हो गए। घटना मोबाइल में कैद हुई है। पुलिस गैंगवार और आपसी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।

जयपुर। करधनी के रावण गेट स्थित जगदम्बा नगर कॉलोनी में बुधवार को कैम्पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश कैम्पर गाड़ी लेकर फरार हो गए। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हमलवारों की तलाश और पहचान के लिए अलग अलग टीमें लगा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विजय अपनी फॉर्च्यूनर कार में जोबनेर से जयपुर आ रहा था। इसी दौरान कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन हमलावरों ने उसकी कार का रास्ता रोक लिया और फिर नीचे उतरकर विजय पर हमला बोल दिया।

एसीपी झोटवाड़ा शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब पौने आठ  बजे की है। कधनी के रावण गेट स्थित जगदम्बा नगर में कैम्पर सवार हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर विजय पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वहीं एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य इक्ट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंम्भिक तौर पर पुलिस आपसी रंजिश का मामला मान रही है।

मोबाइल में कैद हुई वारदात

वारदात के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में ए श्रैणी की नाकाबंदी करवाई और हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू किया है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

Read More सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गैंगवार से जुड़ी होने की आशंका

Read More निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!

विजय बाजिया की हत्या को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और हमलावरों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस आपसी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटाई हैं।

Read More डॉ. राजीव शर्मा बने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर

Tags: murdered

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल : 17 सर्कलों के 204 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, मेजबान जयपुर टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल : 17 सर्कलों के 204 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, मेजबान जयपुर टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती
भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर सर्कल की मेजबानी में एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल...
वसुंधरा ने दबंगता से राज किया, भजनलाल से दिन-रात का फर्क : अशोक गहलोत 
कुटिया में सो रहे शख्स को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव; गांव में दहशत
वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 
करौली के लिए दोहरी खुशी : राजस्थान विवि महिला क्रिकेट टीम में रक्षित को मिली कोच की कमान, वेदी का चयन
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव