आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'
वृष-विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें।

मेष
दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। माता का स्नेह मिलेगा, पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजगार में लाभ होगा। धन की आवक बनी रहेगी। निवेश से लाभ होगा।

वृष
विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा।

मिथुन
व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशान रहेंगे।  नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी।

कर्क
विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान के प्रति आसक्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। व्यर्थ खर्च से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। 

Read More आज का भविष्यफल   

सिंह
दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहने से मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। व्यापार में लाभ होगा, आय अच्छी होगी, नए सौदे मिलने से काम की व्यस्तता बढेगी।

Read More आज का भविष्यफल    

कन्या
दिन शुभ है। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोडी समस्या हो सकती है, पेट दर्द, घुटनों का दर्द होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। 

Read More आज का भविष्यफल    

तुला
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक
अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं।

धनु
दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। शांत चित से किये कार्य भविष्य में लाभ के सौदे दिलाएंगे।

मकर
मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। मानसिक शांति रहेगी।

कुंभ
व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्रापत होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें।

मीन
नौकरी पेशा के लिए दिन उत्तम है, उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। नए प्रोजेक्ट हाथ में आऐंगे, जिसमें आप अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। आय बढेगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद