आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:24 बजे

आज का भविष्यफल     
विशेष निर्जला एकादशी।

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज09 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। एकादशी तिथि संपूर्ण दिन। हस्त नक्षत्र प्रात: 06:34 बजे तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र। व्यतिपात योगप्रात: 09:13 बजे तक तत्पश्चात वरियान योग। वणिजकरण दोपहर 03:32 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा तुला राशि में दोपहर 03:32 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:24 बजे। 06जून ईस्वी संवत 2025। विशेष निर्जला एकादशी।

मेष :

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आय उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है, उच्च शिक्षा के विद्यार्थी पढाई में तेजी लाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की संभावना।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। कार्य विशेष से मन हटेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। धार्मिक यात्रा योग है। स्वयं पर विश्वास रखें, अनर्गल बातों में ना आएं। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। 

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

कार्यस्थल पर स्वयं की छाप छोडेंगे। प्रतियोगी परास्त होंगे। अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता का सहयोग रहेगा। गुरू के आशीर्वाद से काम बनेंगे। व्यापार के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राओं का योग। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। 

कर्क :

दिन संभल कर व्यतीत करें। अंजान लोगों पर अतिविश्वास समस्या उत्पन्न कर सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन क्रय करने का योग है। व्यापार में लाभ। जमीन जायदाद संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से लाभ मिलेगा। व्यापार को लेकर यात्रा संभव। 

सिंह :

दिन अनुकूल रहेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होने के योग हैं। धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।  

कन्या :

दिन उत्तम है। व्यापार में लाभ होगा। नया व्यापार प्रारंभ करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार की तलाश पूर्ण होगी। अधीनस्थों से लाभ होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। 

तुला :

आय की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतियोगी परास्त होंगे। शत्रु परेशान करने का प्रयास करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार विस्तार में मदद करेगा। जीवनसाथी से तकरार संभव। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक :

सावधान रहें। अकारण विवाद में ना फंसें। व्यापार में वृद्धि होगी। आय के साधन बढेंगे किन्तु आय सामान्य रहेगी। विद्यार्थी मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें, उधार देने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु :

समय प्रतिकूल है। शांति से समय व्यतीत करना अच्छा है। परिवार में अकारण कलह का वातावरण बनेगा। संपत्ति विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।व्यापार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से परेशान होना पड सकता है। 

मकर :

दिन उत्तम है। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। घर में मांगलिक कार्य की संभावना। ससुराल से लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।अनावश्यक खर्च से बचें। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। 

कुंभ :

घर में अशांति का माहौल रहेगा। विदेशी व्यापार से लाभ। यात्राओं से लाभ।राजकीय मामले में सतर्कता बरतें।बुजूर्गाों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। शेयर बाजार से लाभ। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

मीन :

यात्राओं को टालें। वाहन सावधानी से चलाएं। मित्रों से अनबन हो सकती है।  बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी।  व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना बनी रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस स्टेडियम में 12 जून को जुटेगा किसानों का महाकुंभ, 4 हजार किसान लेंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण एसएमएस स्टेडियम में 12 जून को जुटेगा किसानों का महाकुंभ, 4 हजार किसान लेंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय किसान प्रशिक्षण महाकुंभ का आयोजन,...
ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें
सुस्मिता देव के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे से तृणमूल संकट गहराया, सामूहिक दलबदल की अटकलों से बढ़ा गतिरोध
राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया गया पुनरीक्षण प्राधिकारी
यूपीईएस ने जयपुर में पेश किया ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ का विज़न, एआई-फर्स्ट शिक्षा मॉडल पर जोर
पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित
कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख