साप्ताहिक राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

वृषभ-सप्ताह के प्रारंभ में  पैसे का अनायास व्यय बढ़ने से मन में चिंता बनेगी। मध्य सप्ताह में मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के निकट सम्बन्धी के स्वास्थ्य की चिंता होगी।

मेष 
सप्ताह के प्रारंभ  में कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की प्रबल संभावना है। संतान पक्ष से   शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। सप्ताहांत में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृषभ 
सप्ताह के प्रारंभ में  पैसे का अनायास व्यय बढ़ने से मन में चिंता बनेगी। मध्य सप्ताह में मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के निकट सम्बन्धी के स्वास्थ्य की चिंता होगी। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा।

मिथुन 
सप्ताह का प्रारंभ हर्ष के साथ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। अध्ययनरत  छात्रों का मन अध्ययन से उच्चाट होगा। अध्ययन में बाधा महसूस होगी। सरदर्द की समस्या उभर सकती है।

कर्क 
जीवन साथी के साथ मौज -  शौक में समय व्यतीत होगा। खर्चे बढ़ेंगे। कहीं दूर की यात्रा भी हो सकती है।  परिवारजनों से मन मुटाव होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ने से जीवन असहज महसूस होने लगेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

सिंह 
सप्ताह के प्रारंभ में असीमित धन के खर्च की संभावना बनती है।  सूर्य का गोचर स्वभाव में कुछ गर्मी महसूस करेंगे। अपने ईगो के कारण मित्रों से अनबन हो सकती है। सप्ताहांत में धन लाभ का समाचार प्राप्त होगा।    

Read More आज का भविष्यफल      

कन्या
सप्ताह के प्रारंम्भ में  मन में कल्पनाओं की उड़ान भरेंगे। सर्दी जुकाम की समस्या भी हो सकती है।  अस्थमा के रोगी विशेष सावधानी बरतें।  कोई जमीन जायदाद  खरीदने का पूर्ण योग है।  कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

Read More आज का भविष्यफल     

तुला 
कार्य क्षेत्र में पराक्रम बढ़ने से मन मे अहंकार उतपन्न होगा। भाई से मन मुटाव हो सकता है। माताजी से लाभ प्राप्ति का पूर्ण योग है। निसंतान  दंपति को  संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। धर्म कर्म में मन को लगाएं, लाभ होगा। 

वृश्चिक 
सप्ताह के प्रारंभ में भाग्य की उन्नति होने से मन में अत्यधिक प्रसन्नता रहेगी। सप्ताह मध्य में सूर्य का गोचर बदलने से उन्नति का सूचक है,परन्तु माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सप्ताहांत में वाहन चलाने में सावधानी रखें।  

धनु 
सप्ताह के प्रारंभ में जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पितृ पक्ष से किसी अचल संपत्ति के प्राप्ति का योग है।  मित्रों से मुलाकात होगी। मौज मस्ती में समय  व्यतीत होगा।  जीवन साथी के स्वास्थ्य में नरमी हो सकती है। 

मकर 
सप्ताह के प्रारंभ में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सिरदर्द अथवा सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है।  पैरों में दर्द की समस्या उभरेगी। अनायास कर्जे की समस्या से भी ग्रस्त हो सकते हंै। बीमार अथवा रोगियों की सेवा करें।

कुंभ 
सप्ताह की धन की आवक सुचारू रहेगी। किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। पराक्रम में कमी महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों से अनबन रहेगी।  अपने व्यवहार से सभी परेशानियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। 

मीन 
सप्ताह के प्रारंभ में निसंतान दंपति को संतान प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह मध्य में सूर्य का  गोचर बदलने से स्वास्थ्य में कुछ समस्या महसूस करेंगे। गर्दन में अथवा कमर में दर्द हो सकता है। कोई नया व्यापार भी प्रारंभ कर सकते हंै।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश