अंडर 14 नेशनल कप : कोडाई अकादमी ने यती क्रिकेट अकादमी को हराया
सम्यक ने नाबाद 51 रन व कुशाल कुमावत ने 46 रनों की पारी खेली
जयपुर । नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में कोडाई क्रिकेट अकादमी व यति क्रिकेट अकादमी के मध्य मुकाबला खेला गया। जिसमें यती क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 141 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें अथर्व गुप्ता ने 47 रन व कान्हा श्रीवास्तव ने 40 रनों का योगदान दिया। कोडाई क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में कार्तिकेय चौहान ने चार विकेट और गोपाल शास्त्री व हैयानश सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोढ़ाई क्रिकेट अकादमी 21.2 और में 144/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। जिसमें सम्यक जैन ने नाबाद 51 रन व कुशाल कुमावत ने 46 रनों की पारी खेली। यती क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में योगेश कुमावत, कार्तिक शर्मा व अरनव को एक-एक विकेट मिला। कोढ़ाई क्रिकेट अकादमी ने 7 विकेट से मुकाबला जीता। मैन ऑफ द मैच बने सम्यक जैन ।

Comment List