मुंबई टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 372 रन हराकर सीरीज 1-0 से टीम इंडिया ने की अपने नाम

मुंबई टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 372 रन हराकर सीरीज 1-0 से टीम इंडिया ने की अपने नाम
घर में लगातार 14वीं सीरीज जीत

मुंबई। ऑफ स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव के चार-चार विकेटों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन सुबह के सत्र में 167 रन पर ढेर कर 372 रन से विशाल जीत हासिल  की और दो मैचों की सीरीज को 1-0 से जीत लिया। भारत की यह लगातार 14 वीं घरेलू सीरीज जीत है ।

यह रनों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी जीत भी है। आधी टीम रविवार को ही पवेलियन लौट गई थी, जबकि आधी टीम ने आज पहले सत्र में ही घुटने टेक दिए। यह मैच एजाज पटेल के लिए याद रखा जाएगा, जिन्होंने पहली पारी में 10 विकेट निकालकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम लिखवा लिया था। दूसरी ओर, मयंक अग्रवाल जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। आज सोमवार को चार विकेट जयंत यादव ने चटकाए। वहीं अश्विन ने पारी का आखिरी विकेट लिया, जो उनका घरेलू जमीन पर 300वां टेस्ट विकेट रहा। मयंक अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच और अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का  पुरस्कार मिला।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सख्त कदमों का असर रुपये पर दिखा। बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर...
राजस्थान विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों में महिला प्राचार्य नियुक्त
दिपके का केंद्र पर बड़ा हमला: सरकार ने देश में लगाया 'अघोषित आपातकाल', बोले- मतदाता सूचियों से नाम हटाना चिंता का विषय
दूध की डेयरी से गांव की बदलेगी तस्वीर, खेती से लेकर लोन देने और बीमा तक का बनेंगी केन्द्र
शिक्षक से राजनीति तक का सफर, जयपुर की पहली महिला जिला प्रमुख बनी थीं मधु शर्मा
19 अक्टूबर से चारदीवारी में क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शा ही चलेंगे : जोन-7 को 5 हिस्सों में बांटा, हर हिस्से में 50 ई-रिक्शा
शेफाली वर्मा और शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द मंथ, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप और एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन