सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना, राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से

डिम्पल कंवर और सोनल कलाल भी शामिल

सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना, राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से
बीसीसीआई सीनियर महिला टी-20 लीग के लिए कप्तान सुमन मीणा के नेतृत्व में राजस्थान की महिला क्रिकेट टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 26 अक्टूबर को हरियाणा के खिलाफ करेगी। राजस्थान के सभी लीग मुकाबले न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे।

जयपुर। बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 लीग में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान की महिला टीम सुमन मीणा की कप्तानी में आज चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। टूर्नामेंट में राजस्थान टीम अपने अभियान की शुरुआत 26 अक्टूबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के न्यू चंडीगढ़ ग्राउंड पर हरियाणा के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद राजस्थान टीम 27 अक्टूबर को सौराष्ट्र, 29 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, 2 नवम्बर को बड़ौदा, 4 नवम्बर को आंध्र प्रदेश और 6 नवम्बर को ओडिशा के खिलाफ अपने लीग मुकाबले खेलेगी। सभी 

मैच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। 

राजस्थान टीम : सीजे भाटी (विकेट कीपर), डिम्पल कंवर, हैप्पी कुमारी, ज्योति चौधरी, मेघा सैनी, रिंकू, संगीता कुमावत, शानु सेन, श्रेया जोशी, सिद्धि शर्मा, सोनल कलाल, सुमन मीणा (कप्तान), सुमित्रा जाट, तनिका शर्मा, तनुजा वैष्णव।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान सभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत को उनकी जयंती पर...
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.
पिंकसिटी प्रेस क्लब का 35वां स्थापना दिवस समारोह : वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान
सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना, राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से