इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.
शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के साथ नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स भी शामिल
एयरपोर्ट पर प्रतिदिन टेक ऑफ करने वाली फ्लाइट्स की संख्या औसतन 65 तक पहुंच गई है। उड़ानों की बढ़ती संख्या जयपुर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात में तेजी का संकेत दे रही है।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। इस सीजन में 17 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर 129 फ्लाइट्स का मूवमेंट दर्ज किया गया, जो चालू वित्त वर्ष में एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस दिन 67 विमानों की लैंडिंग हुई, जबकि 62 विमानों ने टेक ऑफ किया। एयरपोर्ट पर प्रतिदिन टेक ऑफ करने वाली फ्लाइट्स की संख्या औसतन 65 तक पहुंच गई है। इस बढ़ते मूवमेंट में शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के साथ नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स भी शामिल हैं। उड़ानों की बढ़ती संख्या जयपुर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात में तेजी का संकेत दे रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Oct 2026 18:22:39
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान सभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत को उनकी जयंती पर...

Comment List