चैंपियंस ट्राफी के लिए 19 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह खेलेंगे, शमी की हुई वापसी

चोटिल बुमराह को लेकर था संशय

चैंपियंस ट्राफी के लिए 19 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह खेलेंगे, शमी की हुई वापसी

कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा शनिवार को कर दी गई

मुबंई। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा शनिवार को कर दी गई। बीसीसीआई में पुरुष टीम के चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय  टीम की घोषणा की। टीम के उप कप्तान शुभमन गिल होंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। यशस्वी जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिल में जगह बनाने वाले करुण नायर भारतीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं।

वनडे वर्ल्ड कप टीम के 11 खिलाड़ियों को मौका
टीम में वनडे वर्ल्ड कप में खेले 11 खिलाड़ियों को फिर से मौका दिया गया है। इनमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव शामिल हैं। वर्ल्ड कप टीम में शामिल सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को चैंपियन्स ट्रॉफी की टीम में नहीं रखा गया है। 

टीम में चार आलराउण्डर
भारतीय टीम में चार ऑलराउण्डर शामिल किए गए हैं। हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुन्दर टीम में आलराउंडर की भूमिका में होंगे।

चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

Read More अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, लगातार दूसरी जीत की हासिल 

चोटिल बुमराह को लेकर था संशय
शनिवार को चयन से पहले चोटिल बुमराह और कुलदीप को लेकर शंका थी। नवंबर में अपनी हर्निया सर्जरी के बाद से कुलदीप ने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है जबकि बुमराह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के दौरान पीठ की मांसपेशियों में सूजन आ गई थी मगर दोनों ही खिलाड़ी चैंपियंस ट्राफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि फरवरी की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन डे टीम में हर्षित राणा को जगह दी गई है। मगर इन्हें बुमराह के बैकअप के तौर पर देखा जा रहा है। 

Read More राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शिवानी उइके का बीएसएफ में चयन, परिवार में जश्न का माहौल

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर