थल सेना अध्यक्ष मनोज पांडे बने अध्यक्ष, पद्मनाभ राजस्थान जोन से बने स्टुअर्ट

आईपीए में स्टुअर्ट के कुल छह पद हैं

थल सेना अध्यक्ष मनोज पांडे बने अध्यक्ष, पद्मनाभ राजस्थान जोन से बने स्टुअर्ट
नॉर्थ जोन से दीपक उदार, साउथ जोन से जीएस पंढेर, ईस्ट जोन से जनरल एमके सोनी, दिल्ली से अतुल गुप्ता और राजस्थान जोन से पद्मनाभ सिंह निर्विरोध चुने गए।

खेप्र/नवज्योति, जयपुर। आखिर इंडियन पोलो एसोसिएशन (आईपीए) पर भी केन्द्र सरकार का स्पोर्ट्स कोड लागू हो गया। सरकार ने कुछ माह पहले ही आईपीए को नोटिस जारी कर स्पोर्ट्स कोड के अनुसार अपने चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। आईपीए की दिल्ली में हुई एजीएम में स्पोर्ट्स कोड के अनुसार नये चुनाव कराए गए हैं। इन चुनावों में लगभग पूरी कार्यकारिणी बदल गई है। थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे को इंडियन पोलो एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है, वहीं तीन उपाध्यक्ष और पांच स्टुअर्ट के पदों पर भी निर्विरोध चुनाव हुआ। आईपीए के इतिहास में पहली बार एक स्टुअर्ट के पद के लिए चुनाव कराया गया। अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी और वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी कर चुके जयपुर के पद्मनाभ सिंह को राजस्थान जोन से नया स्टुअर्ट चुना गया है। 61वीं कैवेलरी के सीईओ कर्नल वीके काल्हों को सचिव, पोलो खिलाड़ी उदय कलान को कोषाध्यक्ष और मोनिका सक्सेना को महिला प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। 

जिन्दल, साहनी और दीवान बने उपाध्यक्ष
इंडियन पोलो एसोसिएशन की 25 जून को दिल्ली में हुई साधारण सभा की बैठक में उपाध्यक्ष के तीनों पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। नवीन जिन्दल, अरुण साहनी और जनरल राजेन्द्र दीवान को आईपीए का उपाध्यक्ष चुना गया है। 

पांच स्टुअर्ट निर्विरोध चुने गए
आईपीए में स्टुअर्ट के कुल छह पद हैं। नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट के साथ दिल्ली और राजस्थान छह जोन हैं। इनमें पांच जोन से स्टुअर्ट का चुनाव निर्विरोध हुआ। नॉर्थ जोन से दीपक उदार, साउथ जोन से जीएस पंढेर, ईस्ट जोन से जनरल एमके सोनी, दिल्ली से अतुल गुप्ता और राजस्थान जोन से पद्मनाभ सिंह निर्विरोध चुने गए। वेस्ट जोन से स्टुअर्ट के लिए एपी सिंह और राहुल द्वारकादास के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें राहुल द्वारकादास विजयी रहे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना