यूएई में एशिया कप का आगाज, अफगानिस्तान के सामने होगी हांगकांग की चुनौती

बड़ा उलटफेर करने पर होगी हांगकांग की नजरें 

यूएई में एशिया कप का आगाज, अफगानिस्तान के सामने होगी हांगकांग की चुनौती

अफगानिस्तान की टीम इस एशिया कप टूनार्मेंट की अहम टीमों में से एक कही जा सकती है।

दुबई। अफगानिस्तान की टीम इस एशिया कप टूनार्मेंट की अहम टीमों में से एक कही जा सकती है। हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अफगानिस्तान को पाकिस्तान से हार जरूर मिली, लेकिन उनको यूएई में खेलने का अनुभव मिल चुका है और इस टीम के सामने नई नवैली हांगकांग टीम है, जिसके सामने वे अपने सारे पैंतरे आजमाकर टूनार्मेंट की शुरूआत बड़ी जीत के साथ कर सकते हैं। हांगकांग को बड़ी टीमों के साथ खेलने का बड़ा अनुभव नहीं है, लेकिन उनके पास अंशुमन रथ हैं, जो एक बहुत ही काबिल बल्लेबाज हैं और पीछे कई टीमों के गेंदबाजों को परेशान कर चुके हैं। लेकिन हांगकांग को भी हल्के में आंकना गलत ही होगा क्योंकि अक्सर जिन टीमों की पहचान नहीं होती है वे जब बड़े टूनार्मेंट में खेलती हैं तो कई बार बड़ा उलटफेर कर जाती हैं।

सीरीज में शानदार रहा है अफगानिस्तान का प्रदर्शन :

अफगानिस्तान के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो वे अभी त्रिकोणीय सीरीज खेलकर आ रहे हैं, जहां उनको फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया और वे लगातार बेहतर टीम होते जा रहे हैं। पाकिस्तान को तो वे कई मौकों पर हरा भी चुके हैं। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम से अन्य टीमों को बचकर रहना होगा, क्योंकि यह टीम पिछले टी-20 विश्व कप की सेमीफाइनलिस्ट भी है।

बड़ा उलटफेर करने पर होगी हांगकांग की नजरें :

Read More पदक विजेता खिलाड़ियों का थांग-ता एसोसिएशन ने किया सम्मान, यश गमेथी और प्रीति कंवर ने जीते गोल्ड 

हांगकांग को हालांकि इतने मैच खेलने के मौके नहीं मिलते हैं। लेकिन यह टीम इस बड़े मौके पर बड़ा धमाल दिखा सकती है। उनकी टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में तीन में जीत हासिल की है। उनका पिछला मैच एशिया पैसेफिक चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जहां उन्हें मलेशिया से हार का सामना करना पड़ा था। हांगकांग की नजरें बड़े मंच पर बड़ा उलटफेर करने पर होंगी। 

Read More आईपीएल-2026 : मुम्बई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, हेनरिक क्लासन रहे प्लेयर ऑफ द मैच

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर
लिवाली बढ़ने से जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी दो हजार रुपए की छलांग लगाकर 2,47,000 रुपए प्रति किलो रही। बाजार...
राज्यपाल बागडे ने किया लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ, पहला चरण शुरू
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी : कांग्रेस का केन्द्र पर हमला, वेणुगोपाल का आरोप- चुनाव खत्म होते ही सरकार ने आम जनता पर डाला महंगाई का बोझ
फिर पुराना राग, हादसे के बाद चेता अनुभाग
नेपाल में ईंधन सस्ता तो गैस महंगी : कस्टम नियमों में ढील, जानें भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा
नोएडा में बस के पहिए के नीचे आई 7 वर्षीय छात्रा : स्कूल से लौट रही थी घर, दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मौत
मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्रियों की शिष्टाचार मुलाकात, राज्य में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा