Asian Games 2023: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया रजत पदक

चीन की वू जियाओवेई को मिला गोल्ड

Asian Games 2023: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया रजत पदक

भारत ने एशियाई खेल में वुशु में कभी भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। नाओरेम रोशिबिना देवी की पदक जीतने के साथ ही एशियाई खेल 2023 में भारत के वुशु अभियान भी समाप्त हो गया है।

हांगझोउ। भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 60 किग्रा सांडा वुशु स्पर्धा में रजत पदक जीता।

आज यहां खेले गये फाइनल में नाओरेम रोशिबिना देवी चीन की वू जियाओवेई से 2-0 से हारकर दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत पदक मिला। यह भारतीय वुशू खिलाड़ी का लगातार एशियाई खेल में दूसरा पदक है। उन्होंने जकार्ता में 2018 खेलों में कांस्य पदक जीता था।

इससे पहले नाओरेम रोशिबिना देवी ने क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान की ऐमान करश्यगा को डब्ल्युपीडी (प्वाइंट अंतर से विजेता) से हराकर पदक पक्का किया। उन्होंने सेमीफाइनल में वियतनाम की थी थू थोय गुयेन को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया।

भारत ने एशियाई खेल में वुशु में कभी भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। नाओरेम रोशिबिना देवी की पदक जीतने के साथ ही एशियाई खेल 2023 में भारत के वुशु अभियान भी समाप्त हो गया है।

Read More स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 : भारत ने रचा इतिहास, फाइनल में हांगकांग को हराया

Post Comment

Comment List

Latest News

13000 करोड़ के घोटले के आरोपी मेहुल चौकसी को बेल्जियम कोर्ट से बड़ा झटका, भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर याचिका खारिज, जानें पूरा मामला 13000 करोड़ के घोटले के आरोपी मेहुल चौकसी को बेल्जियम कोर्ट से बड़ा झटका, भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर याचिका खारिज, जानें पूरा मामला
बेल्जियम की सर्वोच्च अदालत ने पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज...
देवनानी–धनखड़ की शिष्टाचार भेंट : ऑपरेशन सिंदूर पुस्तक तथा राजस्थान विधानसभा का स्मृति-चिह्न भेंट कर किया सम्मानित, लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुई चर्चा
इजरायल, मिस्र के बीच ऐतिहासिक गैस निर्यात समझौता
जूते चप्पलों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का माल जलकर खाक
खडगे-प्रियंका का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, मनरेगा खत्म करने की साजिश है 'वीबी-जी-राम-जी'
बंगाल एसआईआर: गड़बड़ी वाले वोटर्स की सत्यापन प्रक्रिया शुरू, मतदाताओं को सुनवाई नोटिस जारी
नुक्कड़ नाटक से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नियमों से जुड़ा जन-जागरूकता अभियान