ODI World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस होंगे कप्तान

पिछले महीने 18 खिलाड़ियोें को चुना था

ODI World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस होंगे कप्तान

ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम वर्ल्ड कप में उतरेगी।

सिडनी। पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम वर्ल्ड कप में उतरेगी।

पिछले महीने चयनकर्ताओं ने 18 खिलाड़ियोें को वर्ल्ड कप के लिए चुना था। अब इनमें से तीन को बाहर कर दिया गया है। हालांकि सभी टीमों के पास वर्ल्ड कप स्क्वाड में बदलाव करने के लिए 28 सितंबर तक का समय है।

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले महीने 50 ओवर के प्रदर्शन के लिए पहले 18 खिलाड़ियों को नामित किया  था। भारत में इस साल के आयोजन की शुरुआत में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है और आस्ट्रेलिया ने आज 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले ही शुरुआती 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी। उससे उन्होंने नाथन एलिस, आरोन हार्डी और तनवीर संघा को बाहर कर दिया है। 21 साल के तनवीर ने दक्षिण अफ्रीका में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 4 बल्लेबाजों को आउट किया। लेकिन टीम में पहले से लेग स्पिनर एडम जंपा हैं। इसी वजह से संघा को बाहर होना पड़ा। टेस्ट स्टार मार्नस लाबुस्चगने भी टीम में शामिल होने से चूक गए हैं।

Read More खेलो इंडिया विंटर गेम्स की आइस हॉकी स्पर्धा 20 जनवरी से लद्दाख में, देहरादून में होगी राजस्थान टीमों की चयन स्पर्धा

ऑस्ट्रेलिया टीम:

Read More राजस्थान ने राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी में जीते 5 स्वर्ण सहित 8 पदक, बालिका वर्ग में कम्पाउंड टीम बनी चैंपियन 

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क शामिल हैं।

Read More वनडे सीरीज : विराट के शतक के बावजूद भारत हारा, 41 रन से जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर