बांग्लादेश टी-20 वर्ल्डकप खेलने भारत नहीं आएगा, आईसीसी से मैच श्रीलंका में कराने का अनुरोध

तीन मैच कोलकाता में खेलने है 

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्डकप खेलने भारत नहीं आएगा, आईसीसी से मैच श्रीलंका में कराने का अनुरोध

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए आईसीसी से भारत में होने वाले अपने सभी मैच बाहर शिफ्ट करने का अनुरोध किया है। बीसीबी ने मुस्तफिजुर रहमान की आईपीएल एनओसी भी रद्द कर दी। आईसीसी इस अनुरोध पर विचार कर सकती है और मैच श्रीलंका में कराए जा सकते हैं।

ढाका। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले एक बड़े डेवलपमेंट में, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के सभी मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट कर दिया जाए, क्योंकि उसे अपनी टीम की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

टीम की सुरक्षा का हवाला दिया : बीसीबी के बयान में कहा गया है, मौजूदा हालात का पूरी तरह से आकलन करने और भारत में बांग्लादेश टीम की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं और बांग्लादेश सरकार की सलाह पर विचार करने के बाद, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फैसला किया है कि बांग्लादेश नेशनल टीम मौजूदा हालात में टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाएगी।  

आईसीसी के जवाब का इंतजार : इस मामले पर बांग्लादेश को आईसीसी के जवाब का इंतजार है। बीसीबी का कहना है कि बोर्ड का मानना है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, बोर्ड सदस्यों और अन्य स्टेकहोल्डर्स की सुरक्षा और भलाई की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि टीम एक सुरक्षित और उचित माहौल में टूर्नामेंट में भाग ले सके, ऐसा कदम उठाना जरूरी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि आईसीसी स्थिति को समझेगा और इस मामले पर तुरंत जवाब देगा।

इस बीच बीसीबी ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खेलने के लिए दी गई एनओसी को तुरंत प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है। यह फैसला बीसीबी अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों की एक मीटिंग में लिया गया।

Read More टी-20 विश्वकप : भारत चौथी बार फाइनल में, इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया

बीसीबी के अनुरोध पर विचार कर सकती है आईसीसी :

Read More आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अपने टी-20 वर्ल्ड कप मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट करने के अनुरोध पर विचार कर सकती है। विश्व संस्था ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है या मीटिंग नहीं की है, खासकर आज रविवार होने के कारण, लेकिन क्रिकबज को पता चला है कि आईसीसी बांग्लादेश के मैचों को टी-20 वर्ल्ड कप के सह-मेजबान श्रीलंका में शिफ्ट करने के लिए तैयार है। बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में खेलने हैं। तीन कोलकाता में और एक मैच मुंबई में खेला जाएगा। अगले एक या दो दिनों में इस पर फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले दिन में, बीसीबी ने राष्ट्रीय टीम के मैचों को भारत से बाहर ले जाने के लिए औपचारिक अनुरोध किया था।    

Read More एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 

तीन मैच कोलकाता में खेलने है :

बांग्लादेश को अगले महीने विश्व कप में अपने पहले तीन मुकाबले कोलकाता में खेलने हैं। शनिवार को बोर्ड डायरेक्टर्स की जूम पर हुई आपात बैठक के बाद बीसीबी की मीडिया कमिटी के चेयरमैन अमजद हुसैन ने कहा, हमारे टी-20 विश्व कप के तीन मैच कोलकाता में हैं। इसलिए आज जो कुछ हुआ है उसे लेकर हम आईसीसी को पत्र लिखेंगे।

टीम की सुरक्षा को लेकर संदेह : नजरुल  बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि भारत में टीम की सुरक्षा को लेकर उन्हें संदेह है। बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर को आईपीएल से हटाने के पीछे हालिया घटनाक्रम का हवाला दिया था। नजरुल ने यह भी कहा कि वह बीसीबी को निर्देश देंगे कि वह मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने को लेकर आईसीसी से संपर्क करे। नजरुल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, मैंने बीसीबी से कहा है कि वह पूरे मामले की जानकारी आईसीसी को दे। बोर्ड को यह बताना चाहिए कि जहां एक अनुबंधित बांग्लादेशी क्रिकेटर भारत में नहीं खेल सकता, वहां पूरी बांग्लादेशी टीम विश्व कप खेलने के लिए खुÞद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती।

बांग्लादेश का ग्रुप मुश्किल :

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में कुल 20 टीमें शामिल हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर टीम अपने ग्रुप में 4 लीग मुकाबले खेलेगी। लीग स्टेज के बाद हर ग्रुप से 2-2 टॉप टीमें सुपर-8 स्टेज में प्रवेश करेगी।

ग्रुप-सी का बांग्लादेश और ग्रुप-डी का अफगानिस्तान का ग्रुप सबसे मुश्किल नजर आ रहा हैं, क्योंकि इनमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड टीमें शामिल हैं। चारों टीमों को फाइनल खेलने का अनुभव है, वहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान कभी किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंच सकी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला