आईपीएल से पहले द्रविड़ ने किया स्टेडियम का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

ग्राउण्ड पर विकेट के बारे में जानकारी ली 

आईपीएल से पहले द्रविड़ ने किया स्टेडियम का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स के चीफ कोच राहुल द्रविड़ ने सवाई मानसिंह स्टेडियम का दौरा किया।

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स के चीफ कोच राहुल द्रविड़ ने सवाई मानसिंह स्टेडियम का दौरा किया और ग्राउण्ड और साउथ पवेलियन में प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। द्रविड़ ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर पिच क्यूरेटर तापोष चटर्जी से ग्राउण्ड पर विकेट के बारे में जानकारी ली। द्रविड़ बुधवार को सुबह जयपुर पहुंचे और राजस्थान रॉयल्स के सीईओ जैक और रॉयल्स प्रबंधन के अन्य सदस्यों के साथ स्टेडियम का दौरा किया। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स ने पिचले कुछ महीने पहले ही चीफ कोच नियुक्त किया है। 

विकेट के बारे में ली जानकारी :

द्रविड़ ने पिच क्यूरेटर तापोष चटर्जी के साथ एसएमएस स्टेडियम का ग्राउण्ड देखा और विकेटों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यह भी जानना चाहा कि आईपीएल के दौरान मैचों के लिए कौनसे विकेट उपयोग में लिए जाएंगे।

तीन या चार विकेट होंगे तैयार :

Read More टी-20 विश्व कप : भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, सुपर-8 में जिम्बाब्वे से होगी टक्कर

सूत्रों के अनुसार आईपीएल मैचों के लिए तीन या चार विकेट तैयार किए जाएंगे। यदि रॉयल्स के होम मैचों में ज्यादा दिनों का अंतर नहीं रहता है तो चार विकेट तैयार किए जाएंगे। पिछले आईपीएल में भी चार विकेट तैयार किए गए थे। 

Read More दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने जीत से किया नागौर दौरे का समापन, मैन ऑफ द सीरीज रहे हर्षित सैनी 

रॉयल्स 5 मैच खेलेगी जयपुर में :

Read More क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़ : बेटे की शादी से पहले पिता ने कहा अलविदा, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउण्ड रहा है। रॉयल्स अपने पांच घरेलू मुकाबले जयपुर में खेलेगी। इसके अलावा टीम अपने दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी। 

द्रविड़ के लिए नया नहीं है जयपुर का ग्राउण्ड :

राहुल द्रविड़ के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम का ग्राउण्ड नया नहीं है। वे पूर्व में राजस्थान रायल्स के कप्तान और कोच की भूमिका में भी रह चुके हैं। द्रविड़ ने 2011 से 2015 तक फ्रैंचाइजी के साथ पांच सत्र बिताए थे। वे पहले टीम के कप्तान रहे और उसके बाद 2014 में रॉयल्स के साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब