दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने नागौर अकादमी के जबड़े से छीनी जीत, हर्षित सैनी बने प्लेयर ऑफ द मैच

वैभव खटाना ने खेली 81 रनों कि पारी, नागौर अकादमी के मोहित और दिशा के मयंक ने झटके 4-4 विकेट

दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने नागौर अकादमी के जबड़े से छीनी जीत, हर्षित सैनी बने प्लेयर ऑफ द मैच

दिशा ने धनराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले को 21 रन से अपने नाम कर नागौर अकादमी के जबड़े से छीनी जीत। टेस्ट के पहले दिन खेले गए मैच में दिशा के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशानजक रहा।

जयपुर/नागौर। दिशा ने धनराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले को 21 रन से अपने नाम कर नागौर अकादमी के जबड़े से छीनी जीत। टेस्ट के पहले दिन खेले गए मैच में दिशा के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशानजक रहा। पहले दिन स्टम्प तक दिशा ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। 50 रनों के अंदर ही मेहमान टीम के पांच विकेट गिर गए। अनुभव सिंह (3 रन), वैभव खटाना (22), हर्षित सैनी (2), सुमित यादव (11 रन) और युवान (6 रन) को चलता किया। पांच विकेट गिरने के बाद मयंक सेंधव ने (22 रन) बनाए लेकिन दिशा का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया।

नागौर अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अनुराग ने 2 विकेट लिए और मोहित, रणजीत, रामावतार, अनुराग, हर्ष, धनंजय और यश जोशी ने 1-1 सफलता मिली। नागौर की ओर से बल्लेबाजी में समीर-49, आदित्य-24 मोहित-31 रन बनाए और टीम को 138 रनों तक ले गए बाकी कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। नागौर की टीम को 56 लीड मिली। दिशा की ओर से हर्षित-6, मयंक-3 और युवान को एक विकेट मिला।

दूसरी पारी में दिशा ने दस विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और नागौर अकादमी को जीत के लिए 125 रन का छोटा लक्ष्य दिया, लेकिन धनराज क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर ये रन बनाना आसान नहीं था जिसमें वैभव खटाना ने 81, हर्षित सैनी-27, मयंक-16 रन बनाए। नागौर अकादमी की ओर से गेंदबाजी में मोहित ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, हर्ष-3 और  समीर ने 2 विकेट झटके। नागौर अकादमी लक्ष्य का पीछा करते हुए 104 रन पर आउट हो गई जिसमें रामावतार-38, मोहित-19, अमन-20 रन बनाए लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।  दिशा की टीम ने गेंदबाजी के दम पर नागौर टीम को बुरी तरह रौंद डाला और यह मुकाबला 21 रनों से अपने नाम किया जिसमें दूसरी पारी में मयंक-4, नंदीश-हर्षित सैनी ने 2-2 विकेट लिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका