अगले माह शुरू होंगे एरिना पोलो के पांच जोन के क्वालिफायर्स, भारत, पाकिस्तान व दक्षिण अफ्रीका रियाद में खेलेंगे जोन ई मैच

पांच अगस्त को बेंगलुरु से शुरू हुआ आईपीए का पोलो सत्र दिल्ली में 30 मार्च को थमेगा

अगले माह शुरू होंगे एरिना पोलो के पांच जोन के क्वालिफायर्स, भारत, पाकिस्तान व दक्षिण अफ्रीका रियाद में खेलेंगे जोन ई मैच

पिछले साल 5 अगस्त को बेंगलुरु से शुरू हुआ इंडियन पोलो एसोसिएशन (आईपीए) का मौजूदा पोलो सत्र अब 30 मार्च को दिल्ली में समाप्त हो जाएगा।

जयपुर। पिछले साल 5 अगस्त को बेंगलुरु से शुरू हुआ इंडियन पोलो एसोसिएशन (आईपीए) का मौजूदा पोलो सत्र अब 30 मार्च को दिल्ली में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद शुरूआत होगी एरिना पोलो की। पोलो के खेल को और अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बनाने के लिए शुरू किए गए एरिना पोलो की दूसरी वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन इस साल 5 से 12 अक्टूबर तक वर्जीनिया (अमेरिका) में किया जाएगा। इससे पहले अगले माह वर्ल्ड कप के पांच जोन के क्वालिफाइंग मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 

जोन ई मुकाबले 21 अप्रैल से :

फेडरेशन इंटरनेशनल पोलो (एफआईपी) द्वारा आयोजित एरिना पोलो वर्ल्ड चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण के जोन-ई क्वालिफायर्स मुकाबले 21 से 26 अप्रैल तक सऊदी अरब के रियाद में खेले जाएंगे। इसमें भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भाग लेंगी। खास बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका की दूरी और भारत-पाकिस्तान के आपसी संबंधों को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन सऊदी अरब में किया जा रहा है। हालांकि, सऊदी अरब खुद एरिना पोलो वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है।

भारत के लिए पहला अवसर :

Read More आईपीएल-2026 : आरसीबी जीत के साथ शीर्ष पर, कोहली के विराट शतक से कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया

भारत के लिए यह टूनार्मेंट बहुत खास है क्योंकि यह भारत का पहला अवसर है जब वह एरिना पोलो वर्ल्ड चैंपियन्शप में भाग लेगा। एरिना पोलो वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वालिफायर्स में कुल पांच जोन होंगे, जिसमें लगभग 25 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। प्रत्येक जोन की विजेता टीम अक्टूबर 2025 में अमेरिका में होने वाले फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि फाइनल्स की छठी टीम मेजबान अमेरिका होगी। 

Read More सवाई मानसिंह स्टेडियम में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल, फिर भी खेल परिषद के सेंट्रल कोचिंग कैम्प से बाहर तैराकी का खेल

पहला खिताब जीता फ्रांस ने :

Read More आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त

यह एरिना पोलो वर्ल्ड चैंपियनशिप का दूसरा संस्करण है। पहले संस्करण का आयोजन 2023 में किया गया था, जिसके फाइनल्स फ्रांस में खेले गए थे। इस टूनार्मेंट में फ्रांस के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रिया, मोरक्को, उरुग्वे और अर्जेंटीना की टीमें भी शामिल थीं। फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने अमेरिका को 9-8 गोल से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

एरिना पोलो के बारे में :

ग्राउण्ड : अधिकतम 300 फीट लम्बा और 150 फीट चौड़ा, न्यूनतम 150 फीट लम्बा और 75 फीट चौड़ा। 
ग्राउण्ड फेंसिंग : ग्राउण्ड कम से कम 5 फीट ऊंची फेंसिंग से घिरा हो और निचला भाग ठोस हो। 
गोल पोस्ट : बड़े ग्राउण्ड में गोल पोस्ट की चौड़ाई 10 से 12 फीट और ऊंचाई 12 से 14 फीट, छोटे ग्राउण्ड में चौड़ाई 8 फीट और ऊंचाई 10 फीट।

बॉल : बॉल की परिधि 15 से 16.5 इंच के बीच हो और वजन 130 ग्राम से 150 ग्राम।
खिलाड़ी : एरिना पोलो में प्रत्येक टीम में तीन-तीन खिलाड़ी रहते हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा  सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा 
जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई। आयात पाबंदियों के चलते चांदी...
मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा
बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन
फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट
मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त