फालोऑन नहीं खिलाया, दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 314 रन हुई, यानसन के सामने बैटर्स ने घुटने टेके

टीम इंडिया 201 पर ढेर

फालोऑन नहीं खिलाया, दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 314 रन हुई, यानसन के सामने बैटर्स ने घुटने टेके

मार्को यानसन (6 विकेट) और साइमन हार्मर (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहली पारी में 201 रनों पर समेटकर 288 रन की बढ़त बना ली। फॉलोऑन न देकर दूसरी पारी में खेलते हुए मेहमान टीम ने बिना विकेट खोए 26 रन बनाए और बढ़त 314 रन पहुंचाई। वॉशिंगटन सुंदर–कुलदीप यादव ने आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े।

गुवाहाटी। मार्को यानसन (छह विकेट) और साइमन हार्मर (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भोजनकाल के बाद भारतीय टीम को 201 रनों के स्कोर पर समेटकर 288 रनों की बढ़त के साथ मैच पर अपना शिकंजा कस लिया। भारत से पहली पारी में 288 रन से आगे रहने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं कराया और दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया। मेहमान टीम ने खराब रौशनी के कारण समय से पहले खेल रोके जाने तक बिना कोई विकेट खोए 26 रन बना लिए हैं और अपनी बढ़त 314 रन पहुंचा दी है। स्टंप्स के समय रायन रिकलटन 13 और एडन मारक्रम 12 रन बनाकर क्रीज पर थे।

92 रनों की साझेदारी निभाई :

इससे पहले भोजनकाल के बाद 79वें ओवर में हार्मर ने वॉशिंगटन सुंदर को एडम मारक्रम के हाथों कैच आउटकर दक्षिण अफ्रीका को आठवीं सफलता दिलाई। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बीच आठवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई।

सुंदर ने 92 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 48 रनों की पारी खेली। भारत का आठवां विकेट 194 के स्कोर पर गिरा। इसी स्कोर पर यानसन ने कुलदीप यादव को आउट कर भारत को नौवां झटका दिया। कुलदीप ने 19 रन बनाए। इसके बाद यानसन ने 84वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह (5) को विकेटकीपर  काइल वेरेन के हाथों कैच आउटकर कर 201 के स्कोर पर भारत की पहली पारी का अंत कर दिया।

Read More एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट साढ़े 4 घंटे लेट : यात्रियों को हुई परेशानी, जानें क्या है कारण  स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट साढ़े 4 घंटे लेट : यात्रियों को हुई परेशानी, जानें क्या है कारण 
जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट साढ़े चार घंटे देर से रवाना। तकनीकी और परिचालन कारणों से...
LPG गैस की सप्लाई को लेकर अरविंद केजरीवाल का निशाना : ट्रंप के सामने नतमस्तक सरकार, देश भुगत रहा है सजा; आगामी दिनों में और खराब होगी स्थिति
इस बार भी तंग गलियों में नजर नहीं आएंगी फायर बाइक, चार फायर बाइक की भेजी डिमांड
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का नारेबाजी के बीच बहिर्गमन
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत नासाज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
प्रधानमंत्री मोदी ने दी सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई: सुरक्षा में उनके अनुशासन, समर्पण की जमकर की सराहना 
उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक : खेजड़ी पर कानून लाएगी सरकार, प्रारूप तैयार करने के लिए सब कमेटी का गठन