भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीराज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में : विराट, रोहित, अश्विन के बगैर भारत की नई शुरुआत होगी

इंग्लैंड में 18 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीता भारत 

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीराज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में : विराट, रोहित, अश्विन के बगैर भारत की नई शुरुआत होगी
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों के सीरीज की शुरूआत हेडिंग्ले में लीड्स टेस्ट से हो रही है।

हेडिंग्ले। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों के सीरीज की शुरूआत हेडिंग्ले में लीड्स टेस्ट से हो रही है। यह दोनों टीमों के लिए नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की भी शुरूआत होगी। भारत पहले दोनों डब्ल्यूटीसी चक्र के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वे लगातार तीसरा फाइनल खेलने से चूक गए। 

अब भारत की नजरें नए डब्ल्यूटीसी चक्र के सकारात्मक शुरूआत पर होगी, ताकि वे तीसरी बार फाइनल में पहुंचे।  भारत के लिए यह नए टेस्ट युग की भी शुरूआत है। विराट कोहली, आर अश्विन और रोहित शर्मा की अनुभवी टेस्ट तिकड़ी के संन्यास लेने के बाद भारत की यह पहली पूर्ण टेस्ट सीरीज है। इसके अलावा इस टीम में पिछले कुछ इंग्लैंड दौरों पर शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी मोहम्मद शमी भी नहीं हैं। रवींद्र जाडेजा 19 सदस्यीय दल के एकमात्र सदस्य हैं, जिनके नाम 60 से अधिक टेस्ट मैचों का अनुभव है, जबकि टीम की कमान युवा शुभमन गिल के पास है। टीम का बल्लेबाजी क्रम एकदम नया है और सलामी बल्लेबाजी से शुरूआत कर तीसरे नंबर पर आने वाले गिल अब कोहली की जगह नंबर चार पर खेलने के लिए तैयार हैं। इसका मतलब यह भी है कि करुण नायर की लगभग आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी होगी, वहीं साई सुदर्शन को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल अब भारत के नए स्थाई टेस्ट सलामी बल्लेबाज होंगे।

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी लॉन्च :

करीब तीन हफ्ते तक चले विवाद के बाद ईसीबी और बीसीसीआई ने गुरुवार को तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी लॉन्च कर दी। इसी के साथ पटौदी ट्रॉफी को अधिकृत रूप से रिटायर कर दिया गया। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने पटौदी परिवार के सम्मान में पटौदी मेडल देने का फैसला लिया है, जो इस सीरीज के विजेता कप्तान को दिया जाएगा। इससे पहले 14 जून को अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद ट्रॉफी का अनावरण स्थगित कर दिया गया था। आज ट्रॉफी के अनावरण मौके पर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मुझे खुशी है कि टाइगर पटौदी के सम्मान में एक पदक देने का फैसला किया गया है।  पटौदी ट्रॉफी के रिटायरमेंट पर विवाद हो गया था। ऐसे में तेंदुलकर ने पटौदी की विरासत को कायम रखने की पहल की। इस बार भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के विजेता को एक नई ट्रॉफी दी जाएगी, जो सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर होगी। यह दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के सम्मान में एक नई पहल है।

Read More फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत

इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार

वहीं इंग्लैंड की बात करें तो उनका बल्लेबाजी क्रम तो अनुभवी है और जेकब बेथेल की जगल आॅली पोप को एकादश में प्राथमिकता देकर उन्होंने दिखाया है कि वे फिलहाल अनुभव को ही तवज्जो देंगे। लेकिन जो रूट को छोड़कर उनके अधिकतर बल्लेबाजों में निरंतरता और फॉर्म की कमी है। वहीं इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण उनके बल्लेबाजी क्रम जितना अनुभवी नहीं है। मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर अब भी चोट के कारण बाहर हैं। टीम को अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज क्रिस वोक्स से बड़ी उम्मीदें होगी, जिन्होंने भारत के पिछले इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ एक मैच खेला था, लेकिन सात विकेट लिए थे।

Read More सैंडफोर्ड ग्राउंड पर दिशा एकेडमी का धमाका : हर्षित सैनी-133 और सुमित यादव-105 की शतकीय साझेदारी, तनिष्क अग्रवाल का शतक गया बेकार

इंग्लैंड में 18 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीता भारत :

भारतीय टीम इंग्लैंड में 18 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। भारत ने आखिरी बार 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड में सीरीज जीती थी। इससे पहले सौरव गांगुल और कपिल देव की कप्तानी में भी भारत ने टेस्ट सीरीज जीती। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना