चौथे महिला टी-20 में भारत ने बांग्लादेश को 56 रनों से हराया

चौथे महिला टी-20 में भारत ने बांग्लादेश को 56 रनों से हराया

भारतीय महिला टीम ने चौथे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस मैथड से 56 रनों से पराजित कर जीत का चौका लगाया। चौथा टी-20 मुकाबला बारिश से बाधित रहा

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने चौथे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस मैथड से 56 रनों से पराजित कर जीत का चौका लगाया। चौथा टी-20 मुकाबला बारिश से बाधित रहा जिस वजह से मैच 14-14 ओवर का कर दिया गया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट पर 122 रन बनाए।  प्लेयर  ऑफ द मैच हरमनप्रीत ने 26 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 24 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 14 ओवर में 7 विकेट पर 68 रन ही बना सकी। ओपनर शेफाली वर्मा 2 स्मृति मंधाना 22 और हेमलता 22 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष के बीच चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हुई। हरमनप्रीत ने 39 और ऋचा घोष ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत काफी धीमी रही और टीम पावरप्ले के चार ओवर में मुर्शीदा खातून (1) का विकेट गंवाने के बाद 21 रन ही बना सकी।  दिलारा 21 रन की धीमी पारी खेलने के बाद दीप्ति की गेंद पर पगबाधा आउट हुई। एक गेंद बाद रूबिया भी रन आउट हो गईं। शोभना ने कप्तान निगारा सुल्ताना (1) को अपना शिकार बनाया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और आशा शोभना ने 2-2 विकेट लिए। वहीं पूजा और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास