Asian Games: भारतीय पहलवानो ने जीते तीन पदक, पुनिया चूके

Asian Games: भारतीय पहलवानो ने जीते तीन पदक, पुनिया चूके

टोक्यो ओलंपियन सोनम मलिक, एशियाई चैंपियन अमन सहरावत और किरण बिश्नोई ने कुश्ती में अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते मगर फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पुनिया 65 किग्रा कुश्ती वर्ग में जापान के कैकी यामागुची से कांस्य पदक मुकाबले में हार गये।

हांगझोउ। टोक्यो ओलंपियन सोनम मलिक, एशियाई चैंपियन अमन सहरावत और किरण बिश्नोई ने कुश्ती में अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते मगर फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पुनिया 65 किग्रा कुश्ती वर्ग में जापान के कैकी यामागुची से कांस्य पदक मुकाबले में हार गये।

आज जीते गए तीन पदकों के साथ एशियन गेम्स 2023 में रेसलिंग मेडल टैली में पदकों की संख्या बढ़कर पांच (सभी कांस्य पदक) हो गई है। भारतीय पहलवान सोनम मलिक ने महिलाओं के फ्रीस्टाइल 62 किग्रा मुकाबले में चीन की लोंग जिया को हराकर कांस्य पदक जीता। 21 वर्षीय सोनम मलिक अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता भी रह चुकी हैं। सेमीफाइनल में मुन ह्योंगयोंग से हारने से पहले सोनम ने नेपाल की सुशीला चंद और मंगोलिया की नोएर्न सोउर्न के खिलाफ जीत हासिल की थी।

बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा में अपने पहले दो मुकाबलों में एक भी अंक गंवाए बिना अपने खिताब को डिफेंड करने के अभियान की अच्छी शुरुआत की थी। टोक्यो 2020 के कांस्य पदक विजेता ने क्वार्टरफाइनल में बहरीन के अलीबेग सैगिडगुसेन अलीबेगोव पर 4-0 से जीत से पहले अपने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर फिलीपींस के रोनिल टुबोग को हराया था।

पुनिया सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन और मौजूदा एशियाई चैंपियन ईरान के रहमान अमौजादखलीली से भिड़े, जहां वह 8-1 से हार गए। इसके बाद भारतीय पहलवान कांस्य पदक मुकाबले में कैकी यामागुची से हारकर बाहर हो गए।

Read More रचिन और विलियमसन के शतकों से द.अफ्रीका को 50 रन से हराया, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

2018 एशियन गेम्स में पुनिया पुरुषों की फ्रीस्टाइल 68 किग्रा चैंपियन थे। उन्होंने 2014 संस्करण में 61 किग्रा वर्ग में रजत पदक भी जीता था।

Read More एसएमएस स्टेडियम के तरणताल नए सत्र से होंगे निजी हाथों में, खेल परिषद ने किया टेंडर, न्यूनतम बोली एक करोड़ होगी

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर