चोटिल शिखर धवन आईपीएल से 7 दिनों के लिए बाहर

चोटिल शिखर धवन आईपीएल से 7 दिनों के लिए बाहर

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कंधे में लगी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से कम से कम सात दिनों के लिए बाहर हो गए है।

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कंधे में लगी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से कम से कम सात दिनों के लिए बाहर हो गए है।

मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक मैच में पंजाब को मिली हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में पंजाब किंग्स के कोच संजय बांगर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, ''उनके कंधे में चोट है। इसी कारण से वह कम से कम दो दिनों के लिए बाहर हो सकते हैं। शिखर एक अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। साथ ही उनके पास ऐसी विकेटों पर खेलने का अच्छा अनुभव है। उनका टीम में होना हमारे लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। अब हमें इंतेजार करना होगा और देखना होगा कि इलाज के बाद उन्हें ठीक होने में कितना समय लगता है। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि वह कम से कम सात से दस दिनों के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं।

धवन की अनुपस्थिति में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स टीम की कमान सैम करन के पास थी। जब करन टॉस करने आए तो यह थोड़ा सा चौंकाने वाला फैसला लगा था, क्योंकि जितेश शर्मा ने सत्र की शुरुआत से पहले चेन्नई में कप्तानों के सम्मेलन में भाग लिया था।

  

Read More आईपीएल 2026 : केकेआर के हर्षित राणा बाहर, पथिराना भी चोटिल, दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी टीम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का.... मिली सौगात: भामाशाह मंडी विस्तार का रास्ता हुआ साफ, 96 हैक्टेयर में विस्तार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी असर खबर का.... मिली सौगात: भामाशाह मंडी विस्तार का रास्ता हुआ साफ, 96 हैक्टेयर में विस्तार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी
एशिया की सबसे बड़ी भामाशाहमंडी का परिसर छोटा पड़ने से किसानों और व्यापारियों को परेशानियां आ रही थी।
रूस ने की ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर मिसाइल अटैक की निंदा, कहा-इजराइल और अमेरिका को बंद करने चाहिए हमले, रेडियोलॉजिकल एवं पर्यावरणीय आपदा का खतरा होता है उत्पन्न  
कोटा में भी बढ़ाई पीएनजी कार्य की गति, अगले साल तक एक लाख घरों में पहुंचेगी पाइप लाइन से गैस
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने शुरू की जांच, उपाध्यक्ष गिल ने की परिजनों से मुलाकात
श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय साइबर रैकेट का भंडाफोड़: सात आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त
मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने की गोलीबारी : हैरी बॉक्सर के नाम से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, व्यापारी के घर सुरक्षा तैनात
कतर में एलएनजी गैस सुविधा हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- दोबारा हमला करने पर उड़ा देंगे पूरा गैस फील्ड