अंतरराष्ट्रीय पोलो मैच : भारत ने द. अफ्रीका को हराया,  भारतीय टीम के लिए शमशीर ने दागे 3 गोल

भारत ने 7-5 से जीता मुकाबला

अंतरराष्ट्रीय पोलो मैच : भारत ने द. अफ्रीका को हराया,  भारतीय टीम के लिए शमशीर ने दागे 3 गोल

अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने शनिवार को यहां रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर एकमात्र अंतरराष्ट्रीय पोलो मुकाबले में मेहमान दक्षिण अफ्रीका टीम को 7-5 से पराजित कर दिया

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने शनिवार को यहां रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर एकमात्र अंतरराष्ट्रीय पोलो मुकाबले में मेहमान दक्षिण अफ्रीका टीम को 7-5 से पराजित कर दिया। भारतीय टीम मुकाबले में मेहमान टीम पर शुरुआत से ही हावी रही। टीम की जीत के हीरो रहे शमशीर अली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन गोल दागे, वहीं सिमरन शेरगिल ने दो तथा पद्मनाभ सिंह और अभिमन्यु पाठक ने टीम के लिए एक-एक गोल बनाया। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए चार हैंडीकैप के टायसन ओ सुलिवान ने तीन गोल किए, जबकि जोहान डु प्रीज और उलरिच स्पाइस ने एक-एक गोल किया। सिमरन शेरगिल ने खेल के पहले ही मिनट में शानदार गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। 

पांचवें मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने टायसन के गोल से बराबरी हासिल की लेकिन चक्कर की समाप्ति से एक मिनट पहले शमशीर ने नाहरगढ़ छोर पर शानदार गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। खेल के दूसरे चक्कर में भारत का दबदबा रहा और पहले पद्मनाभ सिंह और फिर सिमरन शेरगिल ने गोल दागते हुए टीम इंडिया की बढ़त को 4-1 पर पहुंचा दिया।  तीसरे चक्कर की शुरुआत में ही शमशीर अली ने 5 गज की पेनल्टी पर गोल कर भारत को 5-1 से बढ़त दिलाई।

 और फिर तीसरे मिनट में नाहरगढ़ छोर पर एक और गोल ठोक भारत को 6-1 की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि चक्कर की समाप्ति से पहले दक्षिण अफ्रीका के जोहान और टायसन ने गोल कर स्कोर 6-3 कर दिया। 

भारत ने 7-5 से जीता मुकाबला
खेल के आखिरी चक्कर में भारत के लिए अभिमन्यु पाठक ने गोल कर 7-3 से टीम की जीत पक्की कर दी। हालांकि आखिरी मिनटों में उलरिच और टायसन ने एक-एक गोल कर मेहमान टीम की हार का अंतर कम किया।

Read More महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप-2025 : भारत 3-1 से जीता, वेल्स को दी मात

सिरमौर कप का फाइनल आज
12 गोल के सिरमौर कप पोलो का फाइनल मुकाबला रविवार को रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर विमल एरियन अचीवर्स और अरावली पोलो के बीच खेला जाएगा। अचीवर्स टीम में विश्वरूप बजाज, अभिमन्यु पाठक, डेनियल ओटमेंडी और बतिस्ता पनेलो शामिल हैं, वहीं अरावली की ओर से डिनो धनखड़, कुलदीप सिंह राठौड़, फैड्रिको बौडो और मनेलो लोरेंटो मैदान पर उतरेंगे। 

Read More पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 1.25 किलो चांदी के छत्र बरामद

Post Comment

Comment List

Latest News

हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम
हवामहल की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के स्वच्छता कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल...
सुशासन पखवाड़ा : भाजपा ने  नियुक्त किए संभाग प्रभारी और समन्वयक, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान
कांग्रेस के समय प्रदेश में जंगलराज था : राजस्थान की जनता को भ्रमित करने का किया प्रयास, बेढम ने कहा- गहलोत को पच नहीं रहा भजनलाल शर्मा का विकास
हज यात्रा करने वाले समय से करा लें बुकिंग : निजी ऑपरेटरों के जरिए जाने वालों से किया अनुरोध, रिजिजू ने कहा- आखिरी समय की भागदौड़ से बच सकते है
सीएसटी टीम की कार्रवाई : 10 हजार के 2 इनामी दबोचे, मारने की धमकी देकर करते है अवैध वसूली 
आमजन को जागरुक करने के लिए चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, कमिश्नर ने वाहन रैली को किया रवाना
रांची में हादसा : विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित