खेलो इंडिया बीच गेम्स 19 जून से दीव में, राजस्थान की बीच सॉकर टीमें रवाना, पुरुष टीम ने कांस्य जीतकर किया क्वालीफाई

रेतीले ग्राउण्ड पर की प्रैक्टिस 

खेलो इंडिया बीच गेम्स 19 जून से दीव में, राजस्थान की बीच सॉकर टीमें रवाना, पुरुष टीम ने कांस्य जीतकर किया क्वालीफाई

दीव में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान की पुरुष और महिला फुटबाॅल टीमें रवाना हुईं।

जयपुर। दीव में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान की पुरुष और महिला फुटबाॅल टीमें रवाना हुईं। पुरुष टीम ने जहां 2024 में सूरत में आयोजित नेशनल इनविटेशनल टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहते हुए खेलो इंडिया गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है, वहीं महिला टीम लॉटरी में भाग्य के सहारे पहुंची है।  बीच गेम्स का आयोजन 19 से 24 मई तक होगा। फुटबाल के अलावा राजस्थान की पुरुष कबड्डी टीम ने भी क्वालीफाई किया है। सेपक-तकरा और पेनचेक सिलाट में भी राजस्थान के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राजस्थान खेल परिषद ने खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया को  राजस्थान का सैफ डे मिशन बनाया है। 

महिला टीम को ऐसे मिली जगह :

राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव दिलीप सिंह के अनुसार पहली बार हो रहे बीच गेम्स के लिए महिला फुटबाल की आठ टीमों का चयन लॉटरी के आधार पर किया गया। महिलाओं की अब तक बीच नेशनल चैंपियनशिप नहीं हुई है। 16 टीमों ने अपनी एंट्री भेजी। लॉटरी में राजस्थान टीम 9वें स्थान पर रही। लेकिन पहले लक्षद्वीप के हटने से गुजरात को एंट्री मिली और फिर मेजबान दीव की टीम नहीं बनने पर राजस्थान को भी अंतिम आठ में जगह मिल गई। 

रेतीले ग्राउण्ड पर की प्रैक्टिस :

Read More 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तय, राजस्थान का पुरुष वर्ग में सर्विसेस और महिला वर्ग में चंडीगढ़ से होगा मुकाबला 

प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की पुरुष टीम ने जहां जालौर के सांचौर में बने रेतीले बीच सॉकर ग्राउण्ड पर अभ्यास किया, वहीं महिला टीम की प्रैक्टिस के लिए बीकानेर के ढिंगसरी गांव में रेतीला मैदान तैयार किया गया था। 

Read More विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका

राजस्थान टीम :

Read More भारत की अंडर-19 टीम को सीरीज में अजेय बढ़त : वैभव की विस्फोटक पारी, द. अफ्रीका को 8 विकेट से हराया 

महिला टीम :- दीपमाला, महक सैन, संजू कंवर, भावना कंवर, निशा कंवर, मरुधर कंवर, लक्ष्मी कंवर, गुड्डू कंवर, मैना चौधरी, मनीषा, सोनिका, सीमा कुमारी। कोच- मीनू सोलंकी, विक्रम सिंह राजवी, मैनेजर- विल्सन वर्गीस, फिजियो- डा. निकिता राणावत।

पुरुष टीम :- अमित गोदारा, संदीप सिंह, कृष्णा, विपिन कुमार, अमित जाखड़, मुकेश गुर्जर, मिलन पूनिया, राहुल चौधरी, भरत ओझा, श्रवण कुमार, विनायक अग्रवाल, अभयराज सिंह। कोच- विनोद कुमार, मीत कमल, मैनेजर- हरिराम। 

Post Comment

Comment List

Latest News

विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में
वर्षा प्रभावित विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को वीजेडी पद्धति से 17 रन से हराकर...
जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड
ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना
बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर रही 3.5 रिएक्टर
विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे-राहुल ने दी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई
अवैध हथियार की सूचना पर फ्लैट में दबिश : टीम को मिली 2.37 करोड़ रुपए की ड्रग्स, नाइनीरियन कनेक्शन भी मिला; किराए से रहता है आरोपी