लीड्स टेस्ट : इंग्लैंड के पहली पारी में 3 विकेट पर 209 रन, पन्त का भी सैकड़ा, तीन शतकों के बावजूद भारत पारी 471 पर सिमटी

तीनों विकेट जसीप्रीत बुमराह ने लिए

लीड्स टेस्ट : इंग्लैंड के पहली पारी में 3 विकेट पर 209 रन, पन्त का भी सैकड़ा, तीन शतकों के बावजूद भारत पारी 471 पर सिमटी

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने ओली पोप की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट पर 209 रन बना लिए थे

लीड्स। रिषभ पन्त (134) के शानदार शतक के बावजूद बेन स्टोक्स (66 पर 4) और जोश टोंग (86 पर 4 विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारत की पहली पारी 471 रनों पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने ओली पोप की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट पर 209 रन बना लिए थे। स्टंप के समय ओली पोप के साथ हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राली 4 और बेन डकेट 62 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने से कुछ ही समय पहले इंग्लैंड का तीसरा विकेट जो रूट (28) के रूप में गिरा। भारत की ओर से ये तीनों विकेट जसीप्रीत बुमराह ने लिए। 

इससे पूर्व शुभमन गिल (147), यशस्वी जायसवाल (101) और रिषभ पन्त के शतकों की बदौलत बड़े स्कोर की ओर से बढ़ रहे भारत की पहली पारी को करारा झटका लगा जब लंच से पहले 20 मिनट में एक के बाद एक उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। भारतीय पारी को समेटने में बेन स्टोक्स और जोश टोंग की भूमिका अहम रही। भारत के पांच बल्लेबाज अपने निजी स्कोर को दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंचा पाए।

भारत ने आज सुबह विगत दिन के 359/3 से आगे खेलना शुरू किया था। इंग्लैंड को पहली सफलता शोएब बशीर ने गिल को आउट कर दिलाई। गिल ने 227 गेंदों पर 19 चौके और एक छक्के सहित 147 रन बनाए। करुण नायर (0) बेन स्टोक्स का शिकार बने। एक छोर पर जमकर बल्लेबाजी कर रहे पन्त को जोश टोंग ने पगबाधा आउट किया। पंत ने डीआरएस का इस्तेमाल किया मगर गेंद विकेट पर जा रही थी। 

पंत ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और छह छक्के जड़े। लंच से ठीक पहले भारत को सातवां झटका शार्दुल ठाकुर (1) के रूप में लगा। वह स्टोक्स का चौथा शिकार बने। लंच के बाद के खेल में बुमराह (0), जडेजा (11) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) के आउट होने के साथ ही भारतीय पारी सिमट गई।  इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 66 रन देकर 4 और जोश टोंग ने 86 रन देकर 4 विकेट लिए।

Read More फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा