आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन पर मैथ्यू वेड को लगी फटकार

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन पर मैथ्यू वेड को लगी फटकार

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई है।

बारबाडोस। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई है।

आईसीसी के बयान में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड को शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप 2024 के ग्रुप बी मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई है।

ऑस्ट्रेलिया ने केंसिंग्टन ओवल में हुये इस मुकाबले में इंग्लैंड पर 36 रन से जीत दर्ज की थी।

यह घटना उस समय हुई जब ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में वेड ने आदिल राशिद की गेंद को वापस गेंदबाज की तरफ खेला। वेड को उम्मीद थी कि अंपायर इसे डेड बॉल करार देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वेड ने अंपायरों से बहस की।

Read More आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

 विकेटकीपर बल्लेबाज वेड आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन को लेकर आईसीसी मैच रैफरियों के एलीट पैनल के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली गई इसलिए इस पर आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।  इसके अलावा, वेड के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। यह 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था।

Read More टी-20 विश्वकप : भारत चौथी बार फाइनल में, इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं