धोनी के विश्व कप विजयी छक्के का स्मारक बनाएगा एमसीए

महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगा कर 2011 विश्व कप फाइनल भारत को जिताया था

धोनी के विश्व कप विजयी छक्के का स्मारक बनाएगा एमसीए

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की शीर्ष परिषद ने वानखेड़े स्टेडियम में उस स्थान पर एक 'स्मारक' बनाने का फैसला लिया है जहां महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगा कर 2011 विश्व कप फाइनल भारत को जिताया था।

मुंबई। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की शीर्ष परिषद ने वानखेड़े स्टेडियम में उस स्थान पर एक 'स्मारक' बनाने का फैसला लिया है जहां महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगा कर 2011 विश्व कप फाइनल भारत को जिताया था। क्रिक्बज की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिष्ठित स्टेडियम में धोनी के नाम पर एक विशेष सीट का नाम भी रखा जायेगा। एमसीए के अध्यक्ष अमोल काले ने कहा कि जिस जगह पर धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ शिखर मुकाबले में मैच विजयी छक्का लगाया था, उसकी पहचान कर ली गयी है और भारत के पूर्व कप्तान का सम्मान करने के लिये सर्वसम्मति से धोनी के नाम पर एक स्थायी सीट का नाम रखने का निर्णय लिया गया है।

एमसीए ने हालांकि अभी यह तय नहीं किया है कि 'स्मारक' का उद्घाटन कब किया जाएगा। काले ने कहा कि एमसीए धोनी से संपर्क करेगा और उनसे उचित समय मांगेगा। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स आठ अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस से मुकाबला करेगी। एमसीए के अधिकारियों ने मैच से पहले धोनी की उपस्थिति में सीट का उद्घाटन करने की योजना बनायी है। उल्लेखनीय है कि भारत ने विश्व कप 2011 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराकर विश्व चैंपियन का ताज अपने सिर सजाया था। श्रीलंका ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था और धोनी ने 49वें ओवर में नुवन कुलासेकरा को छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे जवानों को प्रणाम : असामाजिक तत्वों से निपटने वाले जवानों को हरसंभव सहायता होगी उपलब्ध, यादव ने कहा- पुलिस के जवान समाज को प्रदान करते हैं अनुकूलता नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे जवानों को प्रणाम : असामाजिक तत्वों से निपटने वाले जवानों को हरसंभव सहायता होगी उपलब्ध, यादव ने कहा- पुलिस के जवान समाज को प्रदान करते हैं अनुकूलता
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे समस्त वीर जवानों को प्रणाम। समाज विरोधी तत्वों से निपटने के...
चोरों ने एटीएम को बनाया निशाना : 10 लाख चुरा ले गए बदमाश, कटर से मशीन को काटकर निकाली राशि
भैंस के हमले में पैंथर घायल : बछड़े पर की थी हमला करने की कोशिश, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू 
रीट अभ्यर्थियों को है आंसर की का इंतजार, 20 से 25 के बीच हो सकती है जारी
राजस्थान विश्वविद्यालय ने जारी किए एडमिट कार्ड, जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
देश के लिए काम करने वाले मुस्लिमों को कमजोर कर रही है कांग्रेस : आरक्षण देने की घोषणा तुष्टीकरण की राजनीति का नया आयाम, रविशंकर ने कहा- राहुल गांधी की सोच से जुड़ा है यह विषय 
सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचे सोना-चांदी : चांदी 1900 रुपए महंगी, जानें सोने की कीमत