पाकिस्तान ने यूएई को 31 रनों से हराया : सैम अयूब और हसन नवाज ने खेली अर्ध्दशतकीय पारी,  टी-20 श्रृंखला में दूसरी जीत 

208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी यूएई टीम

पाकिस्तान ने यूएई को 31 रनों से हराया : सैम अयूब और हसन नवाज ने खेली अर्ध्दशतकीय पारी,  टी-20 श्रृंखला में दूसरी जीत 
सैम अयूब (69) और हसन नवाज (52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद हसन अली (तीन विकेट) और मोहम्मद नवाज (दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला के दूसरे मैच में यूएई को 31 रनों से हरा दिया

शारजाह। सैम अयूब (69) और हसन नवाज (52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद हसन अली (तीन विकेट) और मोहम्मद नवाज (दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला के दूसरे मैच में यूएई को 31 रनों से हरा दिया।

208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई के लिए मोहम्मद जोहैब और कप्तान मुहम्मद वसीम की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। पांचवें ओवर में मोहम्मद नवाज ने मोहम्मद जोहैब (13) को आउटकर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 54 रन के स्कोर पर मुहम्मद वसीम 18 गेंदों में (33) रनआउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हसन अली ने इथन डिसूजा (3) को अपना शिकार बना लिया। आलीशान शराफु (3), राहुल चोपड़ा (11), ध्रुव पराशर (15) और सगीर अली (11) रन बनाकर आउट हुए। आसिफ खान ने 35 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते हुए (77) रनों की पारी खेली। 20वें ओवर में उन्हें हसन अली ने आउट किया। पाकिस्तान की गेंदबाजी के आगे यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 176 रन ही बना सकी और मुकाबला 31 रनों से हार गई। पाकिस्तान की ओर से हसन अली ने तीन विकेट और मोहम्मद नवाज ने दो विकेट लिए। सलमान मिर्जा और सैम अयूब ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार रात खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान (आठ) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज तेजी के साथ रन बनाने के प्रयास में अपने विकेट गंवाते रहे। हालांकि लिए सैम अयूब ने 38 गेंदों में सात चौकों और 4 छक्कों की मदद से (69) रनों की पारी खेली। वहीं हसन नवाज ने 26 गेंदों छह छक्के और 2 चौके लगाते हुए 52 रन बनाए। मोहम्मद नवाज 15 गेंदों में (25) और फहीम अशरफ (16) रन बनाकर आउट हुये। यूएई के गेंदबाजी आक्रमण का आलम ऐसा था कि पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 207 के स्कोर पर ढ़ेर हुई। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी और सगीर खान ने तीन-तीन विकेट लिए। हैदर अली ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर