पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, 38वें राष्ट्रीय खेलों का विभिन्न लेजर शो के बीच हुआ आगाज

मोदी को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी सौंपी 

पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, 38वें राष्ट्रीय खेलों का विभिन्न लेजर शो के बीच हुआ आगाज

देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों का विभिन्न लेजर शो के बीच आगाज हो गया।

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों का विभिन्न लेजर शो के बीच आगाज हो गया। महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज परिसर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी सौंपी। वहीं, देश भर से आई पैंतीस टीमों ने अपने ध्वजों के साथ मार्च पास्ट किया।  प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की बहुत सुंदर तस्वीर यहां दिख रही है। 

एनवायरमेंट फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल : नेशनल गेम्स में इस बार भी कई देशी और पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के नेशनल गेम्स एक प्रकार से ग्रीन गेम्स भी है। इसमें एनवायरमेंट फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल हो रहा है।  ट्रॉफी और मेडल भी ई-वेस्ट से बनी है।

खेलों इंडिया से मिला बढ़ने का अवसर :

उन्होंने कहा कि ये वर्ष उत्तराखंड के निर्माण का 25वां वर्ष है। इस युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज खेलो इंडिया सीरीज में कई सारे नए टूर्नामेंट जोड़े गए हैं। खेलो इंडिया से जुड़कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

Read More आईपीएल सट्टा मामला : मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

इकोनॉमी को जोड़ रहे है विकास से :

Read More ऐतिहासिक जीत: बिना हाथ-पैर के पायल नाग ने विश्व चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण, भारत में खाते में अब तक कुल 16 मेडल

मोदी ने कहा, हमारा प्रयास है कि हम स्पोर्ट्स इकोनॉमी को भारत के विकास से जोड़ रहे हैं। खेल में सर्विस और मैन्यूफेक्चर के लिए भी स्कोप होता है। भारत आज क्वालिटी मैन्यूफैक्चर्र बन रहा है। मेरठ में कई फैक्ट्रीयां है जो मैन्यूफैक्चरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में कई टूर्नामेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं। खेलो इंडिया सीरिज में कई सारे नए टूर्नामेंट्स जोड़े गए हैं।  

Read More पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी का गंभीर आरोप, EVM मशीनों को बचाने के लिए हर संभव बरतें सावधानी, वोटिंग के बाद बदल सकते हैं मशीन, 24 घंटे रखो निगरानी

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी गेम्स, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को नए अवसर दे रहे हैं। खेलो इंडिया पैरा गेम्स से पैरा एथलीट्स की परफॉर्मेंस नए-नए एचीवमेंट्स कर रही है।

पीएम नहीं, मुझे मानते है परम मित्र :

उन्होंने कहा, देश के खिलाड़ी मुझे पीएम यानि परममित्र मानते हैं। आपका ये विश्वास ही मुझे ऊर्जा देता है। मुझे आप सभी के टैलेंट और सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है। आपके खेल में और निखार आए। मोदी ने कहा, बीते 10 साल में हमने आपको सपोर्ट करने पर पूरा फोकस किया है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर में बन रही है। उन्होंने कहा, भारत, 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी के लिए पूरा जोर लगा रहा है। जब भारत में ओलंपिक होगा तो वो भारत के स्पोटर्स को एक नए आसमान पर ले जाएगा।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू