PV Sindhu की बैडमिंटन कोर्ट पर जीत के साथ धमाकेदार वापसी

पीवी सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 के शुरूआती दौर में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिल्मर को हराया।

PV Sindhu की बैडमिंटन कोर्ट पर जीत के साथ धमाकेदार वापसी

पीवी सिंधु पिछले साल अक्टूबर में घुटने की चोट से उबरकर आई है।

नई दिल्ली। भारतीय स्टार पीवी सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूनार्मेंट की शुरूआत जीत के साथ की है। ब्रेक से लौटी पीवी सिंधु ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत अपने नाम की।

पीवी सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 के शुरूआती दौर में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिल्मर को हराया। पीवी सिंधु पिछले साल अक्टूबर में घुटने की चोट से उबरने के बाद से फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन मलेशिया मास्टर्स के पहले मैच में वह अच्छी लय में नजर आईं जो ओलंपिक से पहले भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है। पीवी सिंधु ने इस मैच में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिल्मर को सीधे गेम में हराया। उन्होंने ये मैच 21-17, 21-16 से अपने नाम किया और दूसरे दौर में अपनी जगह बना ली। पिछले साल अक्टूबर में घुटने की चोट से उबरने के बाद ओलंपिक में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी सिंधू का रिटर्न पहले की तरह नहीं रहा है और वह कई करीबी मुकाबले वह हार गई हैं। ऐसे में इस बार वह खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेंगी।

त्रिशा-गायत्री ने जीता पहला दौर
इस बीच सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने भी महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बना ली है। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता भारतीय जोड़ी ने ताईवान की हुआंग यू सुन और लियांग टिंग यू को सीधे गेमों में 21-14, 21-10 से परास्त किया। 

क्वालिफाइंग दौर में ही हारे चार भारतीय शटलर
क्वालिफाइंग दौर में चार भारतीय शटलरों को हार का सामना करना पड़ा। कोई भी मुख्य दौर में जगह नहीं बना सका। ओडिशा ओपन सुपर 100 का खिताब जीतने वाले सतीश कुमार इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रुस्तावितो से 21-13, 20-22, 13-21 से हार गए। विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी थाईलैंड के पानित्चफोन से 21-23, 21-16, 17-21 से हार गए। शंकर सुब्रमण्यन और तान्या हेमंत को भी हार मिली।

Read More आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण