राजस्थान रैंकिंग बैडमिंटन : जयपुर के जंगजीत को दो स्वर्ण, मनीष और पारुल को एकल खिताब

अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में जयपुर की सौम्या भटनागर चैंपियन बनी

राजस्थान रैंकिंग बैडमिंटन : जयपुर के जंगजीत को दो स्वर्ण, मनीष और पारुल को एकल खिताब

जंगजीत सिंह काजला ने एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर संपन्न राजस्थान रैंकिंग बैडमिंटन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

जयपुर। जयपुर के जंगजीत सिंह काजला ने एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर संपन्न राजस्थान रैंकिंग बैडमिंटन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। जंगजीत ने बॉयज अंडर-19 डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में स्वर्णिम सफलता हासिल की, वहीं बॉयज अंडर- 19 सिंगल्स में रजत पदक अपने नाम किया। जयपुर के मनीष फौगाट ने पुरुष और चूरू की पारुल चौधरी ने महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में जयपुर की सौम्या भटनागर चैंपियन बनी।

अंडर-19 बॉयज डबल्स के फाइनल में जगजीत औरअरनव शर्मा की जोड़ी ने गुरतेज सिंह और यश सोनी को 21-19, 21-10 से तथा मिक्स्ड डबल्स में जंगजीत और काव्या शर्मा की जोड़ी ने मुरली शर्मा व सुहासी वर्मा को 21-19, 21-18 से पराजित किया। बॉयज अंडर-19 के फाइनल में जंगजीत जयपुर के ही गुरतेज सिंह से 17-21, 21-14, 9-21 से हार गए।  पुरुष एकल फाइनल में जयपुर के मनीष फौगाट ने कार्तिक जैन (जयपुर) को 21-7, 16-21, 21-8 से हरा खिताब जीता, जबति चूरू की पारूल चौधरी ने महिला एकल फाइनल में जयपुर की सुहासी वर्मा को 21-8, 21-8 से शिकस्त दी। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में जयपुर की सौम्या भटनागर से फाइनल में चूरू की पारुल चौधरी (रिटायर्ड) को शिकस्त दी। गर्ल्स अंडर- 19 डबल्स में जयपुर की मोक्षिता भारद्वाज और जोधपुर की तनीषा यादव चैंपियन बनीं, जबकि मिक्स्ड डबल्स कोटा की अदिति शर्मा और उदयपुर की साक्षी सिंह विजेता रहीं।

 

Read More आरसीए से पूरी तरह खाली कराया नॉर्थ ब्लॉक : एकेडमी की छत से बेसमेंट तक बिखरा है सामान, कार्यालय व्यवस्था प्रभावित

 

Post Comment

Comment List

Latest News

किसानों को मिला संबल : 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए हस्तांतरित, प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती किसानों को मिला संबल : 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए हस्तांतरित, प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती
राज्य सरकार द्वारा किसानों की समृद्धि और खुशहाली के उद्देश्य से संचालित योजना के तहत अब तक बड़ी राहत प्रदान।...
ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम विस्तार को 'चाल' बताकर किया खारिज: कहा-हमने कभी इसकी मांग नहीं की, नौसैनिक नाकेबंदी की निंदा की 
प्रधानमंत्री मोदी पर कठोर टिप्पणी को लेकर उपराष्ट्रपति ने कसा खड़गे पर तंज, बोले-मतभेद केवल दृष्टिकोण तक सीमित, व्यक्तिगत रूप से दोनों के बीच अच्छे संबंध
राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर : आरटीओ द्वितीय अव्वल, प्रथम का प्रदर्शन कमजोर
प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी
केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी राजस्थान की सिंचाई परियोजनाओं का दौरा, महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पूर्व टीएमसी सांसद नुसरत जहां ईडी के समक्ष हुईं पेश, कंपनी की अनियमितताओं में उनकी कोई भूमिका नहीं