एसएमएस स्टेडियम में चार घरेलू मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स, भजनलाल शर्मा से बातचीत के बाद जयपुर में आईपीएल मैच कराने पर सहमत हुआ रॉयल्स प्रबंधन

दस करोड़ का बजट स्वीकृत 

एसएमएस स्टेडियम में चार घरेलू मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स, भजनलाल शर्मा से बातचीत के बाद जयपुर में आईपीएल मैच कराने पर सहमत हुआ रॉयल्स प्रबंधन

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बातचीत के बाद जयपुर में चार आईपीएल मैच खेलने पर सहमति दी। मुकाबले एसएमएस स्टेडियम में होंगे। स्टेडियम सुधार के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। पीडब्ल्यूडी ने सुरक्षा जांच व लोड टेस्टिंग शुरू कर दी है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हुई बातचीत के बाद राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन जयपुर में आईपीएल मैच खेलने को तैयार हो गया है। राजस्थान रॉयल्स अपने चार घरेलू मैच अब सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगी, जबकि शेष तीन मैच गुवाहाटी में खेले जाएंगे। आईपीएल मैचों के लिए अब एसएमएस स्टेडियम को तैयार करना का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। राजस्थान रॉयल्स टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के अध्यक्ष रणजी’ बारठाकुर, उपाध्यक्ष राजीव खन्ना और अन्य सदस्य मौजूद थे। रॉयल्स टीम प्रबंधन के सदस्य इससे पहले मुख्यमंत्री के सचिव अखिल अरोड़ा और राजस्थान सरकार के खेल सचिव डॉ. नीरज कुमार पवन से भी मिले। सरकारी स्तर पर हुई बातचीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने 4 घरेलू मैच जयपुर में खेलने पर सहमति जताई।

दस करोड़ का बजट स्वीकृत :

राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के. पवन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आईपीएल के चार मैच जयपुर में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसएमएस स्टेडियम में जो कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए दस करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से स्टेडियम के दुरुस्तीकरण का काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में साफ सफाई और रंगरोगन का काम शुरू हो गया है।

स्टैंड्स पर की जा रही है लोड टेस्टिंग :

Read More आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश

राजस्थान रॉयल्स द्वारा प्राइवेट एजेंसी से कराए सुरक्षा आकलन के बाद अब पीडब्ल्यूडी की टीम ने स्टेडियम के प्रत्येक स्टेंड पर सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। जहां कमियां नजर आएंगी उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। मौके पर जिम्मा संभाले एक अधिकारी ने बताया कि हमने नौ पॉइंट्स चिन्हित किए हैं, जहां क्रेक्स दिखे हैं। शुरुआत साउथ-वेस्ट स्टेंड से की है। यहां सभी कुर्सियां हटाकर 38 टन वजन रखा जाएगा। पूरे 24 घंटे इसकी निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी, वहां कमियों को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। 

Read More फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
बिहार के पूर्वी चंपारण में कथित जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई, 6 लोगों...
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में किया संशोधन : सिर्फ याचिकाकर्ता को एसआई परीक्षा में शामिल करने के आदेश, कहा- परीक्षा कार्यक्रम में नहीं होगा परिवर्तन