RCA को मिला नए स्टेडियम की जमीन का पट्टा, बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

RCA को मिला नए स्टेडियम की जमीन का पट्टा, बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के लिए शुक्रवार का दिन यादगार बन गया। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने राजस्थान क्रिकेट संघ को नए प्रस्तावित स्टेडियम के लिए भूमि आवंटन का पट्टा सौंपा। आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने जेडीए हॉल में आयोजित एक समारोह में जेडीए कमिश्नर गौरव गोयल से जमीन का पट्टा प्राप्त किया।

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के लिए शुक्रवार का दिन यादगार बन गया। राजधानी जयपुर में बनने वाले विश्व के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के लिए शुक्रवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने राजस्थान क्रिकेट अकादमी (आरसीए) को जमीन का पट्टा सौंपा। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत को जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने जेडीए में दिल्ली रोड़ पर चौंप गांव में बनने वाले स्टेडियम के लिए आवंटित जमीन का पट्टा सौंपा। इस अवसर पर गहलोत ने मीडिया से कहा कि करीब 100 एकड़ में बनने वाले स्टेडियम का काम ढाई से पौने तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। आगामी ढाई महीने में इसका भूमि पूजन किया जाएगा। स्टेडियम के लिए 100 करोड़ रुपए का ऋण भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की तरफ से भी 100 करोड़ रुपए की ग्रांट मिल चुकी हैं। 90 करोड़ रुपए आरसीए एवं अन्य सहयोग से जुटाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 75 हजार दर्शकों की क्षमता के इस स्टेडियम का काम दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहले चरण 45 हजार दर्शक क्षमता होगी जबकि दूसरे चरण में 30 हजार दर्शकों की और क्षमता बढ़ाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 350-400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में मल्टीपर्पज ट्रेनिंग एकेडमी भी बनेगी। मॉडर्न क्लब हाउस बनाया जाएगा। इसमें दो बड़े पब्लिक प्लाजा, दो अतिरक्त प्रैक्टिस गाउंड तथा 30 प्रैक्टिस नेट्स की सुविधा भी होगी। इसके अलावा 250 सीट का प्रेस कांफ्रेंस हॉल भी बनाया जाएगा।

वैभव ने कहा कि आरसीए के मुख्य संरक्षक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने यह सपना देखा था और जेडीए और सरकार ने इसे पूरा करने में मदद की है। स्टेडियम के लिए ऐसी जगह की तलाश थी, जहां से प्रदेश के बड़े शहर आसानी से जुड़े हो। बाहर से आने वाले दर्शकों को भी शहर की भीड़भाड़ में घुसने की जरुरत नहीं होगी। स्टेडियम से जुड़ी सभी गतिविधियां यहां विकसित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विश्व में गुजरात में सूरत के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम एवं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम के बाद अब यह तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम जयपुर में बनकर तैयार होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायली सुरक्षा बलों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प: युद्ध के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 17 लोगों गिरफ्तार, 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी इजरायली सुरक्षा बलों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प: युद्ध के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 17 लोगों गिरफ्तार, 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी
इजरायली पुलिस ने तेल अवीव में युद्ध के खिलाफ रैली कर रहे 17 लोगों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारी...
प्रेम रंजन पटेल का तीखा हमला: बोले-तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार और घोटालों की संस्कृति विरासत में मिली, बेनामी संपत्तियों और घोटालों के रिकॉर्ड दर्ज
ट्रिब्यूनल का बड़ा फैसला, कांग्रेस उम्मीदवार मेहताब शेख का नाम मतदाता सूची में बहाल करने का आदेश
जोधपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगी सेंध : दीवार में सुराख, जेल प्रशासन की सामने आई लापरवाही
बांग्लादेश में ख़सरे का हाहाकार: लगातार बढ़ रहे मामलों ने उड़ाई प्रशासन की नींद, सरकार ने शुरू किया आपात टीकाकरण अभियान
सरकारी उदासीनता में अटका फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट : गहलोत ने सरकार पर लगाया संस्थानों को अटकाने का आरोप, कहा- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा
मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: चार उग्रवादी गिरफ्तार, मोबाइल हैंडसेट और आधार कार्ड सहित हथियारों को जब्त