आरयूएफसी ने भारतीय जूनियर राष्ट्रीय टीम के तीन खिलाड़ियों को जोड़ा 

तीनों खिलाड़ी मणिपुर से 

आरयूएफसी ने भारतीय जूनियर राष्ट्रीय टीम के तीन खिलाड़ियों को जोड़ा 

राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने भारतीय जूनियर राष्ट्रीय टीम के तीन प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

जयपुर। राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने भारतीय जूनियर राष्ट्रीय टीम के तीन प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों लम्बालमयुम हेम्बा मीतेई, कोंजेंगबम सुरेंद्र सिंह और दिनेश सिंह सोबम को अपनी टीम में शामिल किया है। यह तीनों खिलाड़ी मणिपुर से हैं और आगामी सत्र के लिए टीम में नई ऊर्जा और मजबूती लाने के लिए तैयार हैं।

क्लब के चेयरमैन कृष्ण कुमार टाक ने इन खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो भारतीय फुटबॉल के भविष्य में निवेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम युवा प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें सफलता की ओर अग्रसर करने में विश्वास रखते हैं। 

क्लब के डायरेक्टर कमल सिंह सरोहा ने कहा कि हम इन खिलाड़ियों पर काफी समय से नजर बनाए हुए थे और हमें पूरा विश्वास है कि ये अपने कौशल, मेहनत और लगन से टीम में अहम योगदान देंगे। इनकी मौजूदगी से हमारी टीम को नई ऊर्जा मिलेगी।

इन खिलाड़ियों को जोड़ा :

Read More T20 World Cup 2026 : मैच से पहले भारत को एक और झटका, बुमराह के यॉर्कर से चोटिल हुए ईशान किशन 

लम्बालमयुम हेम्बा मीतेई : 19 वर्षीय राइट-बैक, जो ईस्ट बंगाल एफसी से आरयूएफसी में शामिल हुए हैं। वह इंडिया अंडर-20 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और आरएफ डेवलपमेंट लीग में भी खेल चुके हैं।

Read More महाशिवरात्रि पर महाविजय : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, श्रीलंका में सूर्य सेना का धमाल

कोंजेंगबम सुरेंद्र सिंह : नेरोका एफसी से आने वाले एक प्रतिभाशाली फुल-बैक हैं, जो अपनी मजबूत डिफेंस और आक्रामक रन के लिए जाने जाते हैं।

Read More टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

दिनेश सिंह सोबम : नेरोका एफसी से आए एक फुतीर्ले और बहुआयामी विंगर हैं, जो विंग पर गति और गहराई देंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
भारत ने मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के तहत 464 टी-90एमएस टैंकों के लाइसेंस-प्रोडक्शन के लिए 2.8 बिलियन डॉलर का एग्रीमेंट...
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया
माह-ए-रमजान का पवित्र माह शुरू, घरों में इबादत और खुशियों का माहौल