विश्व टेस्ट चैंपियनशिप : मार्करम-बावुमा की शतकीय साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका मजबूत, इतिहास रचने से 69 रन दूर

दक्षिण अफ्रीका को मिला 282 रन का लक्ष्य 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप : मार्करम-बावुमा की शतकीय साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका मजबूत, इतिहास रचने से 69 रन दूर

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन दो विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। 

लंदन। एडेन मार्करम (नाबाद 102) के शतक और तेम्बा बावुमा (नाबाद 65) के अर्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन दो विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। 

गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया है। दक्षिण अफ्रीका टीम को जीत के लिए सिर्फ  69 रनों की जरूरत है और उसके आठ खिलाड़ी शेष हैं। यदि अफ्रीका यह मैच जीत लेती है तो यह उसकी एतिहासिक जीत होगी,क्योंकि यह उसका पहला आईसीसी खिताब होगा। 

दक्षिण अफ्रीका को मिला 282 रन का लक्ष्य :

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरूआत 8 विकेट पर 145 रन से की।  उस समय उनकी कुल बढ़त 219 रन थी। मिचेल स्टार्क की नाबाद अर्धशतकीय पारी और एलेक्स कैरी के 43 रनों के दम पर आॅस्ट्रेलिया ने दूसरी  पारी में 207 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 281 रन की बढ़त हासिल करते हुए उन्हें 282 रन का लक्ष्य दिया।

Read More आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत

मार्करम -बावुमा के बीच 143 रनों की नाबाद साझेदारी :

Read More आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत झटके के साथ हुई। रेयान रिकेल्टन सिर्फ छह रन बना पाए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। वहीं, वियान मुल्डर सिर्फ 27 रन बना पाए। उन्हें भी स्टार्क ने पवेलियन भेजा। 70 के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी प्रोटियाज टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। मार्करम ने कप्तान बावुमा के साथ 143 रन की अविभाजित साझेदारी निभाई और स्कोर 213 रनों तक पहुंचा दिया। 

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी :

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी तीसरे दिन 207 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर सिमट गई थी। 
पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 69 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 281 रन की हुई। मिचेल स्टार्क 136 गेंद में पांच चौके की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल