टी-20 सीरीज टीम इंडिया के नाम, ऑस्ट्रेलिया को हरा सबसे ज्यादा टी-20 जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

टी-20 सीरीज टीम इंडिया के नाम, ऑस्ट्रेलिया को हरा सबसे ज्यादा टी-20 जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
रिंकू सिंह (46) की धुंआधार पारी के बाद अक्षर पटेल (16 पर 3) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 20 रन से पराजित कर पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। 

रायपुर। रिंकू सिंह (46) की धुंआधार पारी के बाद अक्षर पटेल (16 पर 3) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 20 रन से पराजित कर पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। 

इसी के साथ भारत ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। भारत ने 136वां टी-20 मैच जीत पाकिस्तान को पीछे छोड़ा जिनके नाम 135 टी-20 जीत है।  पांचवां और आखिरी टी-20 तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। 

भारत ने बनाए 174 रन 
रायुपर में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में आॅस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। 

पावरप्ले में ओपनर्स लौटे
175 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरे आॅस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने तेज शुरुआत की। जोश फिलिप और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पहले ओवर से 7 रन लेने के बाद मुकेश कुमार के पहले ओवर में 11 रन लिए। इन दोनों ने दीपक चाहर के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में 22 रन बना डाले। 3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना नुकसान के 40 रन था।

Read More हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त

बिश्नोई ने पहली गेंद पर विकेट लिया 
ऐसे में चौथा ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई ने अपनी पहली ही गेंद पर सफलता दिलाई और जोश फिलिप्स को चलता किया। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने ट्रैविस हेड को मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। पावरप्ले के बाद आॅस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन था। 

Read More एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप-2026 : इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोककर भारत दूसरे दौर में पहुंचा

टाई सहित जीते 138 मैच
भारत ने आज 136वां मुकाबला जीताए टीम को 67 में हार मिली। 4 मुकाबले टाई और 6 बेनतीजा भी रहा। सबसे ज्यादा टी-20 जीत में टीम ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा,  जिन्होंने 135 मुकाबले जीते हैं। हालांकि टी-20 में टाई मुकाबलों के बाद भी अब सुपर ओवर के जरिए नतीजा निकलता है। उन नतीजों को भी जोड़ें तो भारत अब तक 139 और पाकिस्तान 136 टी-20 मैच जीता है। भारत ने अपने घरेलू मैदान पर 14 टी-20 सीरीज से अजेय है। भारत को आखिरी हार 2019 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। तब आॅस्ट्रेलिया 2-0 से जीता था।

भारत ने बनाए 9 पर 174 रन 
टीम इंडिया ने रायपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 29 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए।  यशस्वी जायसवाल (37) व जितेश शर्मा (35) और रुतुराज गायकवाड (32) ने भी अच्छा योगदान दिया। बेन ड्वारशस ने 3 विकेट झटके जबकि जेसन बेहरनडर्फ और तनवीर संघा को 2-2 विकेट मिले।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम