आरसीए कार्यालय के ताले 15 माह बाद खुले, कामकाज संभालेगी नई एडहॉक कमेटी

क्रिकेट को पटरी पर लाना प्राथमिकता 

आरसीए कार्यालय के ताले 15 माह बाद खुले, कामकाज संभालेगी नई एडहॉक कमेटी
राजस्थान क्रिकेट में एक बार फिर सकारात्मक माहौल बन रहा है।

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट में एक बार फिर सकारात्मक माहौल बन रहा है। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) का बंद पड़ा मुख्यालय करीब 15 महीने बाद फिर से खुल गया। लंबे अंतराल के बाद अब क्रिकेट संचालन में नई गति आने की उम्मीद है। शुक्रवार को कार्यालय खुलते ही साफ-सफाई का कार्य शुरू हुआ। नवनियुक्त एडहॉक कमेटी के सदस्य अब रविवार 6 जुलाई से आरसीए कार्यालय में नियमित बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगे। कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने शुक्रवार सुबह खेल परिषद अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन को पत्र लिखकर नॉर्थ ब्लॉक स्थित आरसीए मुख्यालय के ताले खोलने की मांग की। इसके बाद उन्होंने आरसीए एकेडमी और पदाधिकारियों के कक्षों का निरीक्षण भी किया।

रविवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण :

आरसीए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार एडहॉक कमेटी रविवार को सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करेगी। इस अवसर पर कन्वीनर दीनदयाल कुमावत के साथ सदस्य धनंजय सिंह खींवसर, पिंकेश पोरवाल, आशीष तिवाड़ी और मोहित यादव भी मौजूद रहेंगे।

क्रिकेट को पटरी पर लाना प्राथमिकता :

Read More स्पेन के जीत के जश्न के दौरान पोडियम पर रुके रहे ट्रंप, वीडियो वायरल

कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सहकारिता मंत्री गौतम दक ने जिस भरोसे के साथ हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है, हम उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि राजस्थान में क्रिकेट के पुनरुत्थान की दिशा में यह एक निर्णायक कदम साबित होगा।

Read More फीफा विश्वकप-2026 :  किलियन एमबापे ने जीता गोल्डन बूट, रोड्रिगो हर्नाडेज को गोल्डन बॉल, उनाई सिमोन को गोल्डन ग्लव्स

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी