डॉक्टर्स बॉक्स क्रिकेट लीग में फोडूस क्रिकेट कल्ब चैंपियन, महात्मा गांधी हास्पिटल की टीम रही उपविजेता
टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा लिया
फोडूस क्रिकेट क्लब ने जगतपुरा डॉक्टर फैमिली द्वारा आयोजित डॉक्टर बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन- 1 का खिताब जीत लिया।
जयपुर। फोडूस क्रिकेट क्लब ने जगतपुरा डॉक्टर फैमिली द्वारा आयोजित डॉक्टर बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन- 1 का खिताब जीत लिया। महात्मा गांधी हास्पिटल की टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। डॉ. सौरभ को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन के अवार्ड से नवाजा गया। वहीं बेस्ट बॉलर का खिताब डा. सतवीर सिंह और बेस्ट फील्डर का अवार्ड डा. अजय गोयनका को मिला।
आयोजक डॉ. अजय सोमानी तथा डॉ. ललित भराड़ीया ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीमों के अलावा अर्चना हॉस्पिटल, नियो क्लिनिक, दुर्लभजी, अपेक्स, सूर्या, क्रैडल, होप, कल्ला , मंगलम, नारायणा, बेबीलोन, किड्स स्माइल आदि हॉस्पिटलों की टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत गुप्ता और बलविंदर वालिया ने को पुरस्कार प्रदान किए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Jun 2026 11:37:15
कैलिफ़ोर्निया के एडवर्ड्स एयर फ़ोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद अमेरिकी वायु सेना का B-52 स्ट्रैटोफ़ोर्ट्रेस...

Comment List