विराट कोहली फिर से बने नंबर वन : रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, 11वीं बार हासिल की वनडे में शीर्ष रैंकिंग 

बॉलिंग में सिराज पांच पायदान चढ़े 

विराट कोहली फिर से बने नंबर वन : रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, 11वीं बार हासिल की वनडे में शीर्ष रैंकिंग 

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में विराट कोहली फिर नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रन की पारी के बाद उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया। साढ़े चार साल बाद वापसी करने वाले विराट के 785 अंक हैं। रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं।

दुबई। शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिर से ताजा आईसीसी पुरुष एकदिवसीय रैकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। आज यहां आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय में भारत की चार विकेट की जीत के बाद रैंकिंग में नंबर वन स्थान फिर से हासिल कर लिया। इस मैच में विराट के 91 गेंदों में 93 रनों की मदद से मेजबान टीम ने लक्ष्य का पीछा किया और वह भारत के महान सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंच गए और ऑल-टाइम मेन्स इंटरनेशनल रन-स्कोरिंग टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया में 50 ओवर की सीरीज के बाद से विराट शानदार फॉर्म में हैं।  उन्होंने अपनी पिछली पांच पारियों में 74 नाबाद, 135, 102, 65 नाबाद और 93 रन बनाए हैं।

साढ़े 4 साल बाद फिर शीर्ष पर वापसी :

37 साल के विराट ने जुलाई 2021 के बाद पहली बार बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर वापसी की हैं। वह 785 रेंटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने अक्टूबर 2013 में पहली बार शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी और यह शीर्ष स्थान पर उनका 11वां अलग स्पेल है। अभी तक वह कुल 825 दिनों तक शीर्ष पर रहे हैं। यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा 10वीं बार सबसे अधिक और किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा है।

रोहित रैंकिंग में तीसरे स्थान पर :

Read More टी-20 विश्वकप : वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा, एडन मारक्रम बने प्लेयर ऑफ द मैच

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 775 अंकों के साथ तीसरे, कप्तान शुभमन गिल 725 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। शीर्ष दस में एक अन्य भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 682 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के आॅलराउंडर डेरिल मिशेल ने पहले वनडे में 71 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर जगह बनाई और वह विराट से सिर्फ एक रेटिंग अंक पीछे हैं।

Read More टी-20 विश्व कप : भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, सुपर-8 में जिम्बाब्वे से होगी टक्कर

बॉलिंग में सिराज पांच पायदान चढ़े :

Read More आईसीसी टी-20 विश्वकप : भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर, जिम्बाब्वे बाहर, ब्रायन बेनेट शतक से 3 रन दूर रहे

वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में मोहम्मद सिराज पांच पायदान ऊपर चढ़कर बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज के साथ 15वें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को भी भारत के खिलाफ चार विकेट लेने के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद फायदा हुआ, वह 27 पायदान ऊपर चढ़कर भारत के अर्शदीप सिंह के साथ 69वें स्थान पर आ गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
आमेर महल को 5 मार्च दोपहर 12 बजे से बंद रखने का आदेश रद्द। BRICS FMCBG मीटिंग के तहत प्रस्तावित...
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग