महिला वर्ल्ड कप हॉकी: पिछड़ने के बाद वंदना के गोल से की बराबरी, भारत ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका

भारत कल चीन से भिड़ेगा

महिला वर्ल्ड कप हॉकी: पिछड़ने के बाद वंदना के गोल से की बराबरी, भारत ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका
एम्सतेलवीन। टोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम ने एम्सतेलवीन में चल रहे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ कर दिया। इंग्लैंड ने मैच के नौवें मिनट में इसाबेला पीटर के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बनाई। भारत की ओर से वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल कर मैच 1-1 से ड्रॉ कर दिया।

भारत को पहले मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर : भारत ने मैच में अच्छी शुरुआत की और पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। लेकिन भारतीय खिलाड़ली गोल करने में नाकाम रही। इसके त्जवाब में इंग्लैंड ने आक्रमण जारी रखे। इंग्लैंड ने खेल के 9वें मिनट में गोल बना 1-0 की बढ़त हासिल की।

वंदना ने दागा बराबरी का गोल  : दूसरे क्वार्टर के ज्यादातर हिस्से में इंग्लैंड ने अपनी बढ़त बनाई रखी। 28वें मिनट में भारत को मैच का चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला। वंदना कटारिया ने रीबाउंड पर गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कई हमले हुए लेकिन किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

भारत कल चीन से भिड़ेगा : भारतीय टीम पूल बी में अपने दूसरे मुकाबले में मंगलवार को चीन के खिलाफ मैच में उतरेगी।

Read More हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था