महिला प्रीमियर लीग : मुंबई को इतिहास में पहली बार हरा गुजरात एलिमिनेटर में पहुंची, हरमनप्रीत कौर का नाबाद अर्धशतक गया बेकार 

आरसीबी की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी 

महिला प्रीमियर लीग : मुंबई को इतिहास में पहली बार हरा गुजरात एलिमिनेटर में पहुंची, हरमनप्रीत कौर का नाबाद अर्धशतक गया बेकार 

गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में जगह बनाई। गुजरात ने 20 ओवर में 167/4 का स्कोर बनाया, जिसमें एश्ले गार्डनर ने 46 और जॉर्जिया वेयरहम ने 44 रन की नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस 156/7 पर आउट हुई, हरमनप्रीत कौर ने 82 रन बनाए।

वडोदरा। गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में पहुंच गई। मुंबई पर गुजरात की महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की यह पहली जीत है। वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने एश्ले गार्डनर की 46 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 156 रन बना सकी। उनके लिए हरमनप्रीत कौर ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। आरसीबी की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। गुजराज ने 8 मैचों में 5 जीत से 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

गुजरात ने मुंबई के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए हैं। उनके लिए एश्ले गार्डनर ने 46 रन बनाए। इसके अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली।

 

Read More केएल सैनी ए डिवीजन लीग : राजस्थान यूथ ने जयपुर क्लब को हराया, भावित कुमावत का शतक

Read More इंटर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट, धर्मवीर और गौरव मीना के खेल से जीती जयपुर डिवीजन

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान