अमेरिकी सैन्य हमलों में 6 आतंकवादी मारे गए : आतंकवादी संगठनों की 2 नौकाओं पर हमले, ट्रंप ने दिए थे निर्देश

सेना को इस दौरान कोई नुकसान नहीं पहुँचा

अमेरिकी सैन्य हमलों में 6 आतंकवादी मारे गए : आतंकवादी संगठनों की 2 नौकाओं पर हमले, ट्रंप ने दिए थे निर्देश

अमेरिका ने पूर्वी प्रशांत के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मादक पदार्थ ले जा रही दो नौकाओं पर हमले कर छह आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस कदम की वेनेजुएला और कोलंबिया ने निंदा की, इसे लैटिन अमेरिका में सैन्य प्रभाव बढ़ाने का प्रयास बताया।

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में कथित तौर पर मादक पदार्थ ले जा रही दो नौकाओं को निशाना बनाकर किए गए दो अमेरिकी  हमलों में छह आतंकवादी मारे गए।

हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा- राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित दो नौकाओं पर दो घातक  हमले किए गए। उन्होंने कहा- दोनों हमले अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में किए गए और प्रत्येक नौका पर मादक पदार्थों को ले जा रहे तीन आतंकवादी सवार थे। इन हमलों में सभी छह आतंकवादी मारे गए। अमेरिकी सेना को इस दौरान कोई नुकसान नहीं पहुँचा।  पेंटागन के नवीनतम नौका हमलों में दो सितंबर के बाद से कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में अब तक कम से कम 75 लोगों की जान जा चुकी है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने अगस्त से कैरिबियाई क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति का विस्तार किया  है। वर्तमान में कैरिबियाई में अमेरिकी सैन्य जमावड़ा तीन दशकों से भी अधिक समय में इस क्षेत्र में सबसे बड़ा है और विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड के नवंबर के मध्य में कैरिबियन पहुँचने की उम्मीद है। लगातार हो रहे हमलों और सैन्य जमावड़े ने व्हाइट हाउस के मकसद को लेकर व्यापक अटकलों को जन्म दिया है।  

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बार-बार अमेरिकी कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे उनकी सरकार को अपदस्थ करने और लैटिन अमेरिका में अमेरिकी सैन्य प्रभाव का विस्तार करने का प्रयास बताया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने समुद्र में किए गए हमलों के लिए अमेरिकी सरकार पर हत्या का आरोप लगाया है।

Read More स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा: लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1,116 पहुंची, 3,229 अन्य घायल 

 

Read More एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर जताई चिंता: तत्काल युद्ध रोकने का किया आग्रह, युद्ध से वैश्विक बाजार अस्त-व्यस्त

Read More भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका: ब्रिटेन हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला