नेपाल में भीषण हिमस्खलन में 7 पर्वतारोहियों की मौत : 4 अभी भी लापता, हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ में दबे

खराब मौसम और संचार बाधित होने के कारण समय पर बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका

नेपाल में भीषण हिमस्खलन में 7 पर्वतारोहियों की मौत : 4 अभी भी लापता, हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ में दबे

नेपाल के दोलखा जिले के रोलवालिंग पर्वत श्रृंखला में हिमस्खलन में सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई, जिनमें पांच विदेशी और दो नेपाली शामिल हैं। चार पर्वतारी अभी लापता हैं। 15 सदस्यीय टीम यालुंग री चोटी की ओर बढ़ रही थी। खराब मौसम और बर्फबारी के कारण बचाव अभियान में देरी हुई।

काठमांडू। नेपाल के दोलखा जिले के रोलवालिंग पर्वत श्रृंखला में सोमवार सुबह आए भीषण हिमस्खलन में सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। मरने वालों में पांच विदेशी और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं, जबकि चार नेपाली पर्वतारोही अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

दोलखा जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 8:30 बजे उस समय हुआ जब 15 सदस्यीय टीम यालुंग री चोटी की ओर बढ़ रही थी। इस टीम में पाँच विदेशी पर्वतारोही और दस नेपाली गाइड शामिल थे। हिमस्खलन की चपेट में आने से पूरी टीम बर्फ में दब गए, लेकिन खराब मौसम और संचार बाधित होने के कारण समय पर बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका।

दोलखा के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि मारे गए विदेशी पर्वतारोहियों में तीन फ्रांसीसी, एक कनाडाई और एक इतालवी नागरिक शामिल हैं। श्री महतो के अनुसार, टीम का मूल लक्ष्य दोल्मा कांग पर्वत पर चढऩा था, लेकिन उससे पहले यालुंग री को उन्होंने अभ्यास पर्वतारोहण के रूप में चुना था।

महतो ने बताया कि हादसे की सूचना देर से मिली और लगातार बर्फबारी व बादलों के कारण हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया। सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को लामाबगर से भेजा गया, लेकिन खराब मौसम ने अभियान को गंभीर रूप से प्रभावित किया।

Read More विजय वडेट्टीवार का केंद्र सरकार पर हमला: महिला आरक्षण विधेयक 'सिर्फ दिखावा', सरकार जनता को कर रही गुमराह

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, रोलवालिंग घाटी में कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही थी, जिसके चलते निकट के गाँव के अधिकांश लोग दूसरे गांव चले गए थे।

Read More राजस्थान को एक वर्ल्ड-क्लास पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : एग्जीबिशन में 50 से अधिक देशों के टूर ऑपरेटर्स बायर्स के रूप में करेंगे शिरकत, ट्रैवल बाजार के उद्घाटन में बोलीं दीया कुमारी

 

Read More यूपी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज : बसपा के पुराने चेहरों के सहारे पीडीए को मजबूत करने में जुटी सपा,  ऐसे चेहरों को जोड़ रही है सपा, जो कभी बसपा की रहे जमीनी ताकत

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल