दिल्ली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली : पांचवी तक के स्कूल बंद, हाइब्रिड मोड पढ़ाई के निर्देश

हरियाणा में पांचवी तक स्कूल बंद

दिल्ली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली : पांचवी तक के स्कूल बंद, हाइब्रिड मोड पढ़ाई के निर्देश

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू किया है। इसके तहत कक्षा 5 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऑनलाइन या हाइब्रिड कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए।

चंडीगढ़। राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ​हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण को लागू किया है। इसके तहत अब सरकार की ओर बढ़ते एक्यूआई को लेकर कक्षा 5वीं तक की सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, हरियाणा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के द्वारा इस आदेश की पालना के लिए सभी उपायुक्तों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।

कक्षा 5 तक की कक्षाएं बंद

बता दें कि, अगर एक्यूआई स्तर गंभीर श्रेणी में बना रहता है तो, सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 5 तक की ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी जाएगी और इनकी जगह ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में पढ़ाई जारी रहेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश में आगे कहा गया है कि, सभी उपायुक्तों को अपने अपने जिलों के सभी ब्लॉकों से वायु गुणवत्ता डाटा इक्कठा करना होगा और फिर एक रिपोर्ट तैयार करनी होगी। 

दरअसल, दिल्ली एनसीआर में बढ़ते धुएं के कारण धूल और जहरीली गैसों का मिश्रण छोटे बच्चों के फेफड़ों और श्वसन तत्र को गंभीर रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इस आदेश में आगे कहा गया है कि, सरकार का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थय की रक्षा करना है ताकि देश का भविष्य सुरक्षित रहे।

Read More एक बार फिर शेयर बाजारों में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, इन कंपनियों पर रखें पैनी नजर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान
पश्चिम एशिया संकट के बीच फंसे 149 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान (AI 916D) मंगलवार सुबह दिल्ली...
श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले