एयर इंडिया ने की उड़ानों में कटौती की घोषणा : हवाई क्षेत्रों में कर्फ्यू के कारण आए व्यवधान, सुरक्षा निगरानी बढ़ाई

पश्चिमी देशो से आने-जाने वाली उड़ानों में देरी हो रही है

एयर इंडिया ने की उड़ानों में कटौती की घोषणा : हवाई क्षेत्रों में कर्फ्यू के कारण आए व्यवधान, सुरक्षा निगरानी बढ़ाई

बयान के मुताबिक इस बाबत इंजीनियरिंग स्टाफ और एयर इंडिया के पायलटों द्वारा आवश्यक सतर्क दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है।

मुंबई। एयर इंडिया ने कम से कम जुलाई के मध्य तक बड़े विमानों से संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 15 प्रतिशत तक कम करने की घोषणा की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एयरलाइन अपने बड़े विमानों के बेड़े के जरिये  प्रतिदिन लगभग 70 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है। कई देशों के हवाई  क्षेत्र बंद होने के कारण पश्चिमी देशो से आने-जाने वाली उड़ानों में देरी हो रही है।

एक बयान में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि उड़ानों में पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और यूरोप एवं पूर्वी एशिया के कई देशों के हवाई क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू के कारण कई तरह के व्यवधान आये हैं। दूसरी ओर सुरक्षा निगरानी भी बढ़ा दी गयी है। बयान के मुताबिक इस बाबत इंजीनियरिंग स्टाफ और एयर इंडिया के पायलटों द्वारा आवश्यक सतर्क दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। बयान में कहा गया कि एयर इंडिया ने जटिल परिस्थितियों को देखते हुए अपने परिचालन की स्थिरता, बेहतर दक्षता सुनिश्चित करने तथा यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अगले कुछ सप्ताहों के लिए बड़े  विमानों पर अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं में 15 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय  लिया है।

Tags: air india

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी
गर्मी की तीव्रता का असर अब जयपुर के पर्यटन उद्योग पर भी साफ दिखाई देने लगा। पुरातत्व विभाग के ताजा...
केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी राजस्थान की सिंचाई परियोजनाओं का दौरा, महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पूर्व टीएमसी सांसद नुसरत जहां ईडी के समक्ष हुईं पेश, कंपनी की अनियमितताओं में उनकी कोई भूमिका नहीं
हॉर्मुज में हालात फिर तनावपूर्ण : गुजरात आ रहे एक जहाज पर फायरिंग, कब्जे में लिया
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी
विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक