लोकसभा में उपाध्यक्ष पद पर शीघ्र हो नियुक्ति : खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- यह संवैधानिक व्यवस्था, इस दिशा में शीघ्र कदम उठाना आवश्यक 

इस दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए

लोकसभा में उपाध्यक्ष पद पर शीघ्र हो नियुक्ति : खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- यह संवैधानिक व्यवस्था, इस दिशा में शीघ्र कदम उठाना आवश्यक 
पिछली दो लोकसभाओं में इस पद को खाली रखा गया है और फिर वही प्रयास किया जा रहा है जो गलत है इसलिए सरकार को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए। 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरु करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह संवैधानिक व्यवस्था है, इसलिए इस दिशा में शीघ्र कदम उठाए जाने आवश्यक हैं। खड़गे ने कहा कि संविधान में लोकसभा में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है, लेकिन मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है। इस संवैधानिक व्यवस्था को नकारा जा रहा है। उनका कहना था कि पिछली दो लोकसभाओं में इस पद को खाली रखा गया है और फिर वही प्रयास किया जा रहा है जो गलत है इसलिए सरकार को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए। 

उन्होंने लिखा कि पहली से 16वीं लोकसभा तक हर सदन में एक उपाध्यक्ष होता रहा है। मोटे तौर पर मुख्य विपक्षी दल के सदस्यों में से उपाध्यक्ष की नियुक्ति करना एक सुस्थापित परंपरा रही है। हालांकि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार यह पद लगातार दो लोकसभा कार्यकालों के लिए रिक्त रहा है। सत्रहवीं लोकसभा के दौरान कोई उपाध्यक्ष नहीं चुना गया था और यह ङ्क्षचताजनक मिसाल मौजूदा 18 लोकसभा में भी जारी है। यह भारत की लोकतांत्रिक राजनीति के लिए शुभ संकेत नहीं है और संविधान के सुविचारित प्रावधानों का भी उल्लंघन है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 93 के तहत संसद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति आवश्यक है। सरकार को सदन के लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने के लिए उपाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरु करनी चाहिए।

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग के दौरान...
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ